फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   examination was postponed without informing candidates in BRA University at Agra

Agra University Exam: परीक्षार्थियों को पता ही नहीं, स्थगित कर दी गई परीक्षा, अब इस तारीख पर होगी ?

Sun, 30 Apr 2023 07:35 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 30 Apr 2023 07:35 PM IST
सार

आगरा स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के परीक्षार्थियों को बताए बिना ही परीक्षा स्थगित कर दी गई। छात्र-छात्राएं जब परीक्षा देने परीक्षा केंद्र पहुंचे तब उन्हें इस बात की जानकारी हुई। 

विज्ञापन
examination was postponed without informing candidates in BRA University at Agra
डॉ भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय, आगरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के स्नातक प्रथम और तृतीय सेमेस्टर के बीए, बीएससी व बीकॉम के विद्यार्थियों को दर्शनशास्त्र (मेजर/माइनर) विषय की परीक्षा स्थगित होने की जानकारी केंद्र पर पहुंचने के बाद मिली। कुछ विद्यार्थियों की एक दिन में ही दो-दो विषयों की परीक्षा पड़ने से दर्शनशास्त्र विषय की परीक्षा को स्थगित किया गया।

विज्ञापन

मोबाइल पर मिला संदेश, परीक्षा हो गई स्थगित

शनिवार को दूसरी पाली में (सुबह 11 से दोपहर दो बजे तक) स्नातक तृतीय सेमेस्टर के परीक्षार्थियों की दर्शनशास्त्र (एथिकल इंडियन एंड वेस्टर्न) प्रथम पत्र की परीक्षा थी। तीसरी पाली में (दोपहर तीन से शाम छह बजे तक) स्नातक प्रथम सेमेस्टर के परीक्षार्थियों की दर्शनशास्त्र (इंडियन फिलॉस्फी) विषय की परीक्षा थी। दोनों को स्थगित कर दिया गया है। परीक्षार्थियों के अनुसार परीक्षा शुरू होने से पहले उनको मोबाइल पर प्रश्नपत्र स्थगित होने का संदेश मिला।

विज्ञापन


परीक्षा नियंत्रक डॉ. ओमप्रकाश का कहना है कि दो दिन पहले परीक्षा स्थगित किए जाने का संदेश दे दिया गया था। जब परीक्षा का प्रस्तावित कार्यक्रम जारी किया गया था तो किसी ने भी आपत्ति दर्ज नहीं कराई थी। बाद में बताया गया कि एक दिन में दो-दो प्रश्नपत्र की परीक्षा पड़ गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अब इन तारीखों में कराई जाएगी परीक्षा

परीक्षा नियंत्रक के मुताबिक स्नातक तृतीय सेमेस्टर के परीक्षार्थियों की परीक्षा 6 मई को दूसरी पाली में और स्नातक प्रथम सेमेस्टर के परीक्षार्थियों की परीक्षा 17 मई को तीसरी पाली में कराई जाएगी।

पिछली परीक्षा में कार्रवाई, अब फिर से बने केंद्र

छीतर सिंह महाविद्यालय के खिलाफ गत परीक्षा में एसडीएम खेरागढ़ की ओर से कार्रवाई की थी। परीक्षा के दौरान अनियमितता पाए जाने पर एसडीएम की संस्तुति पर परीक्षा केंद्र को निरस्त कर दिया था। इस बार की परीक्षा में कॉलेज को फिर से केंद्र बना दिया गया है। परीक्षा नियंत्रक का कहना है कि ऐसे मामलों को दिखवाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed