फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Examination centers will be monitored 24 hours

Agra News: परीक्षा केंद्रों की 24 घंटे होगी निगरानी

Thu, 13 Feb 2025 11:04 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Thu, 13 Feb 2025 11:04 PM IST
विज्ञापन
Examination centers will be monitored 24 hours
कासगंज। बोर्ड परीक्षा में नकल व पेपर लीक होने से रोकने को कड़े इंतजाम किए जा रहे हैं। कंट्रोल रूम से परीक्षा केंद्रों की 24 घंटे निगरानी होगी। इसके लिए 24 कर्मियों की ड्यूटी लगाई है। ये कर्मी तीन शिफ्टों में परीक्षा केंद्रों पर नजर रखेंगे।
विज्ञापन

जिले में बोर्ड परीक्षा परीक्षा के लिए 59 केंद्र बनाए हैं। इन केंद्रों पर हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के 39891 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। 24 फरवरी से परीक्षा शुरू होंगी। परीक्षा के लिए उत्तर पुस्तिकाएं भेजने का काम पूरा कर लिया है। प्रश्नपत्र भी शीघ्र आने वाले हैं। इनको परीक्षा से पहले केंद्रों पर पहुंचाया जाएगा। सभी परीक्षा केंद्रों के सीसीटीवी कैमरों को कंट्रोलरूम से जोड़ने का काम पूरा कर लिया है। कंट्रोलरूम में निगरानी के लिए 8 कंप्यूटर लगाए हैं। अब कंट्रोल रूम में ऑपरेटर तैनात कर दिए हैं। बेसिक शिक्षा विभाग, राजकीय माध्यमिक विद्यालयों आदि के शिक्षकों को निगरानी की जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed