{"_id":"5e2806808ebc3e4b612e6251","slug":"exam-of-dr-bhimrao-ambedkar-university-will-starts-from-2-march","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय ने जारी किया मुख्य परीक्षा का कार्यक्रम, 25 अप्रैल को समाप्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय ने जारी किया मुख्य परीक्षा का कार्यक्रम, 25 अप्रैल को समाप्ति
Wed, 22 Jan 2020 01:54 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Wed, 22 Jan 2020 01:54 PM IST
विज्ञापन
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय की मुख्य परीक्षा 2020 का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। दो मार्च से परीक्षाएं शुरू होंगी और 25 अप्रैल तक चलेंगी। तीन पाली में परीक्षाएं होंगी।
पहली पाली की परीक्षा सुबह 07:00 से 10:00 बजे तक, दूसरी पाली सुबह 11:00 से दोपहर 02:00 बजे तक और तीसरी पाली की परीक्षा शाम 03:00 बजे से 06:00 बजे तक होगी।
पहले दिन बीएससी के तीनों वर्षों के परीक्षार्थियों की अलग-अलग पाली में सीड टेक्नोलॉजी, इंडस्ट्रियल केमेस्ट्री, इंडस्ट्रियल माइक्रोबायोलॉजी, बायो टेक्नोलॉजी और कंप्यूटर साइंस प्रथम प्रश्नपत्र के साथ बीए और बीकॉम के तीनों वर्षों के छात्र-छात्राओं की विभिन्न विषयों की परीक्षाएं हैं।

विश्वविद्यालय के जनसंपर्क अधिकारी डॉ. गिरजाशंकर शर्मा के मुताबिक छात्र-छात्राएं मुख्य परीक्षा का कार्यक्रम विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं। उस पर कार्यक्रम के साथ परीक्षा के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए हैं।
केंद्र बनाने के लिए कॉलेजों से 21 बिंदुओं पर जानकारी मांगी
विश्वविद्यालय प्रशासन ने मुख्य परीक्षा 2020 में केंद्र बनाए जाने के लिए संबद्ध कॉलेजों से 21 बिंदुओं पर निर्धारित फॉर्मेट पर सूचना मांगी गई है। इसमें विद्यालय का नाम, पूरा पता, नैक कराए जाने की स्थिति, विश्वविद्यालय की ओर से अनुमोदित प्राचार्य और अनुमोदित व अनानुमोदित शिक्षकों की संख्या, तृतीय व चतुर्थ श्रेणी स्टाफ की संख्या, सीसीटीवी कैमरा और वॉइस रिकॉर्डर लगने होने की स्थिति, इंटरनेट लगने होने की स्थिति के साथ मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता की स्थिति आदि जानकारियां मांगी गई हैं। विश्वविद्यालय के पीआरओ का कहना है कि मानकों पर खरे उतरने वाले कॉलेजों को ही परीक्षा केंद्र बनाया जाना है।