{"_id":"620d3dac8a01c100543ba6ff","slug":"ex-servicemen-jammed-for-not-getting-medicine-mainpuri-news-agr5245473151","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईसीएचएस से दवा न मिलने पर भूतपूर्व सैनिकों ने लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईसीएचएस से दवा न मिलने पर भूतपूर्व सैनिकों ने लगाया जाम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। बुधवार को कलक्ट्रेट के निकट स्थित ईसीएचएस(भूतपूर्व सैनिक अंशदायी स्वास्थ्य योजना) से दवा न मिलने पर आक्रोशित भूतपूर्व सैनिकों ने सड़क पर जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने भूतपूर्व सैनिकों को समस्या का निराकरण कराने का आश्वासन देकर जाम खुलवाया। करीब आधा घंटे तक मैनपुरी-बीलों मार्ग जाम रहा।
बुधवार को कलक्ट्रेट स्थित ईसीएचएस पहुंचे भूतपूर्व सैनिकों को यह कहते हुए दवा नहीं दी गई कि इन्वर्टर खराब है। पूर्व सैनिकों ने कहा कि जब जनरेटर की व्यवस्था है तो उसे क्यों नहीं चलाया जा रहा। इस पर कर्मचारियों ने कोई जवाब नहीं दिया। आक्रोशित भूतपूर्व सैनिकों ने ईसीएचएस के सामने मैनपुरी-बीलों मार्ग पर जाम लगा दिया। पूर्व सैनिकों का आरोप था कि अधिकारी जनरेटर के नाम पर डीजल खर्च दिखाते हैं पर उसे चलाते नहीं हैं, जिससे यहां उपचार के लिए आने वाले भूतपूर्व सैनिकों को परेशानी से जूझना पड़ रहा है।
भूतपूर्व सैनिकों ने आरोप लगाया कि बुजुर्ग पूर्व सैनिकों को परेशान किया जा रहा है। जनरेटर के नाम पर खर्च होने वाले डीजल की जांच कराई जाए। खराब इन्वर्टर को सही कराया जाए। करीब आधा घंटे तक जाम लगा रहा। सूचना पर पहुंचे सिविल लाइन चौकी प्रभारी विपिन तोमर ने पूर्व सैनिकों को समझा बुझाकर जाम खुलवाया। जाम लगाने वालों में विजेंद्र सिंह, एनएस तोमर, राकेश कुमार, अनिल कुमार, नरेंद्र सिंह, राजेंद्र सिंह, सत्य नरायण आदि पूर्व सैनिक शामिल रहे।
विज्ञापन
कल ही दवा प्राप्त हुई हैं। थोड़ी देर के लिए बिजली चली गई थी। जिसके चलते दिक्कत हुई। डीजल बेचने आदि के आरोप झूठे हैं। जब डीजल मिलता है तब जनरेटर चलता है।
कर्नल भीमसेन, प्रभारी ईसीएचएस।