फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Ex-gratia amount reached in the account of 18 deceased dependents

18 मृतक आश्रितों के खाते में पहुंची 30-30 लाख की अनुग्रह धनराशि

Sat, 09 Oct 2021 12:01 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 09 Oct 2021 12:01 AM IST
विज्ञापन
Ex-gratia amount reached in the account of 18 deceased dependents
मैनपुरी। पंचायत चुनाव ड्यूटी के दौरान कोरोना व अन्य कारणों से मृत्यु पर शासन ने 30 लाख रुपये की अनुग्रह धनराशि देने की घोषणा की थी। जिले के 18 मृतकों के आश्रितों को अनुग्रह धनराशि उनके खाते में भेज दी है। इसके लिए पूर्व में जिला प्रशासन से ही मृतकों की रिपोर्ट मांगी गई थी।
विज्ञापन

अप्रैल 2021 में पंचायत चुनाव के दौरान कई कर्मचारियों की कोरोना संक्रमण से मृत्यु हो गई। वहीं कोरोना ड्यूटी व अन्य दुर्घटनाओं में भी कर्मचारियों को अपनी जान गंवानी पड़ी थी। ऐसे सभी कर्मचारियों के आश्रितों को शासन ने 30-30 लाख रुपये की धनराशि देने का आदेश किया था। जिला प्रशासन ने मैनपुरी में 22 कर्मचारियों की पंचायत चुनाव के चलते मृत्यु की सूचना भेजी थी। इस सूची की विभिन्न स्तरों पर जांच कराई गई। शासन ने जांच के बाद 20 मृतकों के आश्रितों को भुगतान करने के लिए जिला प्रशासन को धनराशि उपलब्ध कराई थी। चुनाव कार्यालय के कर्मचारियों ने पत्रावली तैयार कर भुगतान के लिए उच्चाधिकारियों के सामने प्रस्तुत कीं। मुख्य विकास अधिकारी विनोद कुमार और जिलाधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह के अनुमोदन के बाद 18 मृतकों के आश्रितों को धनराशि उनके खातों में भेज दी गई।
विज्ञापन

----
दो मामलों में विवाद के चलते रोकी धनराशि
शासन की ओर से कुल 20 मृतकों के आश्रितों को धनराशि देने के लिए बजट दिया गया था। इसमें दो लोगों को जिला प्रशासन ने भुगतान नहीं किया। मृतक शिवप्रकाश अवर अभियंता निचली गंग नहर और कृष्णकांत अनुदेशक बेसिक शिक्षा विभाग का भुगतान आश्रितों में विवाद के चलते नहीं किया गया है। ऐसे में आश्रितों के निर्णय के बाद ही धनराशि जारी की जा सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
इनके आश्रितों को मिली धनराशि
-गुरशेख कुमार मिश्रा-सहायक अध्यापक, बृजकिशोर नरायन-प्रधानाध्यापक, धर्मजीत-सहायक अध्यापक, अशोक कुमार-प्रवक्ता, आराधना दुबे-प्रधानाध्यापक, नरेंद्र गुप्ता-सहायक अध्यापक, नरेंद्र चौधरी-सहायक अध्यापक, ओमप्रकाश तिवारी-एडीओ पंचायत, कुसुम कुमारी-प्रधानाध्यापक, कौशल किशोर-सहायक अभियंता,

युगल किशोर-बैंक शाखा प्रबंधक, सुनील कुमार-चतुर्थ श्रेणीकर्मी, सुनीता-अनुदेशक, राकेश कुमार-सहायक अध्यापक, संजीव कुमार-प्रधानाध्यापक, रिंकू यादव-सहायक अध्यापक, महेंद्र प्रताप सिंह-अवर अभियंता, शैतान सिंह-नलकूप चालक।
----
शासन द्वारा उपलब्ध कराई गई धनराशि को 18 मृतकों के आश्रितों को सीधे उनके खाते में भेज दिया गया है। जल्द ही अन्य को भी भुगतान कर दिया जाएगा।
विनोद कुमार, सीडीओ/उप जिला निर्वाचन अधिकारी पंचायत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed