कासगंज। सहावर के पूर्व ब्लॉक प्रमुख बृजेंद्र सिंह गौर ने बुधवार को भाजपा का दामन थाम लिया है। उन्होंने अपने समर्थकों के साथ भाजपा के जिला कार्यालय पर पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। भाजपा जिलाध्यक्ष केपी सिंह सोलंकी ने उन्हें भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराई। उनके साथ ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य सहित 53 लोग भाजपा में शामिल हुए।
बृजेंद्र सिंह गौर समाजवादी पार्टी से काफी अरसे से जुड़े रहे हैं। वे सहावर के ब्लॉक प्रमुख भी रहे हैं और पार्टी के विभिन्न पदों पर कार्य किया है। पूर्व ब्लॉक प्रमुख ने कहा कि पीएम मोदी व सीएम योगी की जनकल्याणकारी नीतियों व राष्ट्रवादी चिंतन व कार्यों से प्रभावित होकर भाजपा में आए हैं। उन्होंने कहा कि अब वे पूर्ण रूप से सक्रिय होकर पार्टी के लिए कार्य करेंगे। भाजपा के जिलाध्यक्ष केपी सिंह सोलंकी ने पूर्व ब्लॉक प्रमुख का भाजपा के परिवार में स्वागत किया। उन्होंने कहा कि पूर्व ब्लॉक प्रमुख सक्रिय राजनीति में हैं। उनके आने से पार्टी को और अधिक लाभ होगा। उन्होंने पूर्व ब्लॉक प्रमुख को भाजपा की सदस्यता दिलाई। इसे अलावा 5 ग्राम प्रधान, पप्पू, सत्येंद्र बघेल, मनोज कुमार, जितेंद्र बघेल, मनोज कश्यप, 3 क्षेत्र पंचायत सदस्य मनोज गौर, मोहित गौर, ओमवीर बघेल, अध्यक्ष क्रय विक्रय समिति नगरिया अभय प्रताप, सौदान सिंह सहित कुल 53 लोगों ने भाजपा की सदस्यता ली। इस दौरान सदर विधायक देवेंद्र राजपूत, अमांपुर विधायक हरिओम वर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि बौबी कश्यप ने भी पूर्व ब्लॉक प्रमुख के भाजपा में शामिल होने के निर्णय का स्वागत किया। इस दौरान मनोज चौहान, शिवप्रताप, सोरोंजी नगर अध्यक्ष संजय दुबे, आदित्य दुबे, मनोज भारद्वाज, रामगोविंद महेरे, कूष्णकांत वशिष्ठ, गौरीश भारद्वाज आदि मौजूद रहे।