{"_id":"5c277130bdec2256d14f41e0","slug":"evms-brought-from-hyderabad-to-lok-sabha-elections-in-mathura","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस, सपा और बसपा वालों ने ठोक बजाकर देखीं ईवीएम, नहीं पहुंचा कोई भाजपा नेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस, सपा और बसपा वालों ने ठोक बजाकर देखीं ईवीएम, नहीं पहुंचा कोई भाजपा नेता
Sat, 29 Dec 2018 09:17 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मथुरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 29 Dec 2018 09:17 PM IST
विज्ञापन
वेयर हाउस पर ट्रक में रखी ईवीएम चेक करते अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकसभा चुनाव के लिए मथुरा में ईवीएम पहुंच गईं हैं। हैदराबाद से 3220 वोटिंग मशीन पिछले दिनों ही कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में मथुरा लाई गईं हैं। इन्हीं वोटिंग मशीनों से लोकसभा का चुनाव कराया जाना है।
प्रशासन ने इस बार हैदाराबाद से आईं सभी ईवीएम सियासी दलों को दिखाईं। कांग्रेस, सपा, बसपा, रालोद के साथ सभी दलों के प्रतिनिधि पहुंचे, लेकिन भाजपा का कोई नुमाइंदा वहां नहीं था। इन सभी वोटिंग मशीनों को कड़ी सुरक्षा में रखवा दिया गया है।
प्रशासन ने शनिवार को इन मशीनों को देखने के लिए सभी सियासी दलों के प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया था। भाजपा को छोड़कर सभी दल वाले वेयर हाउस पर पहुंचे। इन सभी ने ईवीएम मशीन के बारे में पूरी जानकारी ली। बाकायदा ठोक बजाकर देखा गया। इंजीनियरों से कई बिंदुओं पर सवाल भी किए गए।

ये नेता रहे मौजूद
सपा के जिला महासचिव जागेश्वर यादव, तुलसीराम धनगर, बसपा के जिलाध्यक्ष सुरेश बाबू, बसपा महानगर अध्यक्ष जगदीश पाल, बनवारीलाल कौलाना, जितेंद्र कुमार, रालोद के जिलाध्यक्ष रामरसपाल सिंह पोनियां, कांग्रेस के जिला महामंत्री विनेश सनवाल, भारतीय कम्युनिष्ट पार्टी के सचिव गफ्फार अब्बास ने इन मशीनों को चेक कर सही ठहराया।
वहीं बुलावे पर जनपद के भाजपा नेताओं में से एक भी नेता मशीन देखने नहीं पहुंचा। प्रशासनिक अफसरों ने इस पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी कराई। परीक्षण के बाद सभी वोटिंग मशीनों को कड़ी सुरक्षा के बीच गांव बाद के निकट बनाए गए नए वेयरहाउस में रखवा दिया।