फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Eviction Drive in Agra’s Famous Chaat Gali Sparks Anger Among Vendors

Agra: तहबाजारी लेने के बाद भी उजाड़ दी कमाई...सदर बाजार की चाट गली के दुकानदारों ने सुनाया दर्द

Thu, 20 Nov 2025 08:32 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 20 Nov 2025 08:32 AM IST
सार

सदर बाजार की प्रसिद्ध चाट गली में अतिक्रमण हटाने की बीते दिनों हुई कार्रवाई के बाद दुकानदार नाराज हैं। उन्होंने इस मामले में  छावनी परिषद के अधिकारियों से बात की है।

विज्ञापन
Eviction Drive in Agra’s Famous Chaat Gali Sparks Anger Among Vendors
सदर बाजार

विस्तार

आगरा के सदर बाजार की प्रसिद्ध चाट गली में अतिक्रमण हटाने की बीते दिनों हुई कार्रवाई के बाद दुकानदारों में नाराजगी है। उनका कहना है कि वर्षों से तहबाजारी शुल्क जमा करने के बावजूद अचानक काउंटर हटवा देना उनकी रोजी-रोटी पर सीधा प्रहार है।
विज्ञापन


सदर बाजार ट्रेडर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष भूषण कुमार ने बताया कि छावनी परिषद के अधिकारियों से इस मामले में बात करने गए थे। उन्होंने कहा कि दुकानदार प्रतिदिन काउंटर के लिए तहबाजारी शुल्क जमा करते हैं, ऐसे में बिना पूर्व सूचना की गई यह कार्रवाई अनुचित है। हालांकि वर्तमान सीओ चाट गली को सौंदर्यीकरण से नया रूप देना चाह रहे हैं। यह अच्छा प्रयास है लेकिन अचानक पहुंचकर काउंटर हटवा देना गलत है।
विज्ञापन


सदर की चाट गली वैश्विक स्तर पर फेमस है और इसका सौंदर्यीकरण जरूरी है। आगरा सदर व्यापारी एसोसिएशन की अध्यक्ष आशा कपूर ने बताया कि तहबाजारी का शुल्क काउंटर वालों की ओर से 220 रुपये दिया जाता है। छावनी परिषद से इस मामले में बात की है उन्होंने सभी दस्तावेज के साथ वार्ता करने की बात कही है। अगर अवैध है तो शुल्क क्यों लिया जाता था। और पूर्व में सूचित किए बिना इस तरह कार्रवाई करना गलत है।
विज्ञापन
विज्ञापन


छावनी परिषद के मनोनीत सदस्य राजेश गोयल ने बताया कि चाट गली के सौंदर्यीकरण और व्यवस्थित विकास को लेकर पहले से योजना तैयार की जा चुकी है। सड़क किनारे लगे अवैध काउंटर हटाकर क्षेत्र को खुला, सुरक्षित और आकर्षक बनाने की दिशा में कार्य किया जा रहा है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed