फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Everything is fine in Taj Mahal ASI replied after the ex-chief of former Chief Minister Akhilesh Yadav

UP News: ताजमहल में सब ठीक है...पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के एक्स पर एएसआई का जवाब

Sat, 21 Sep 2024 09:03 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 21 Sep 2024 09:03 AM IST
सार

ताजमहल के मुख्य गुम्बद की दीवार पर पौधा उगने का वीडियो पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के एक्स पर पोस्ट किया था। इसके बाद मामले में एएसआई ने जवाब देते हुए कहा है कि ताजमहल पर सब ठीक है।

विज्ञापन
Everything is fine in Taj Mahal ASI replied after the ex-chief of former Chief Minister Akhilesh Yadav
अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ताजमहल के गुंबद की दीवारों पर उगे पौधे, गुंबद में रिसाव समेत संरक्षण से जुड़े सवालों पर पहली बार भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण की सफाई सामने आई है। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के महानिदेशक ने एक्स पर मीडिया रिपोर्ट और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के सवालों का बिंदुवार जवाब दिया है।

विज्ञापन


एक्स पर एएसआई ने पोस्ट डालकर सफाई दी है, ताजमहल मुख्य गुंबद पर जंग लगने की सूचना गलत है। लगातार अधिक वर्षा की वजह से पानी की कुछ बूंद देखी गई हैं, जिनका निराकरण किया जा रहा है। कोई गंभीर संरचनात्मक समस्या नहीं है। मुख्य गुंबद नहीं, बाहरी दीवार में पौधा था। उसे हटाया जा चुका है। वर्षा के मौसम में इस तरह के पौधे उगते रहते हैं। उनको निरंतर हटाया जाता रहता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ताजमहल परिसर में पिछले 1 वर्ष से अधिक के समय से किसी पर्यटक ने बंदर की कोई शिकायत नहीं की है। डीजी एएसआई के एक्स हैंडल से कहा गया है कि उद्यान परिसर में बारिश का भरा हुआ पानी क्षणिक है। वह परिसर में स्थित कुओं एवं रिचार्ज पिटों के माध्यम से भूजल में समाहित हो जाता है। यह जल संरक्षण की एक विधा है, कोई समस्या नहीं। ताजमहल परिसर के अंदर पर्यटकों के लिए सुंदर वातावरण है। यहां आकर आनंद लें। ताजमहल के रखरखाव में जो भी राशि खर्च की जाती है। उसका ऑडिट किया जाता है। अभी तक के ऑडिट में ऐसी कोई शंका जाहिर नहीं की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed