{"_id":"5a5498f34f1c1b4a018b6915","slug":"every-day-robbery-in-mathura","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मथुरा में लुटेरों का आतंक, हर दिन दे रहे पुलिस को चुनौती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा में लुटेरों का आतंक, हर दिन दे रहे पुलिस को चुनौती
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मथुरा
Updated Tue, 09 Jan 2018 03:58 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूं तो कोई दिन ही ऐसा बीतता होगा जब मथुरा में लूट न होती हो, लेकिन पिछले एक सप्ताह से जिस तरह वारदातें हो रही हैं उससे व्यापारी से लेकर आम जनता तक में दशहत में है।
लोगों में घबराहट है, लेकिन सरकार फिर भी खामोश है। मथुरा लुट रहा है लेकिन पुलिस कहीं नजर नहीं आती है। अब तो जनप्रतिनिधियों के संस्थान भी सुरक्षित नहीं रह गए। पुलिस से तो लोगों का विश्वास उठने लगा है।
प्रदेश सरकार भले ही क्राइम कंट्रोल के दावे कर रही है लेकिन मथुरा को देखकर तो कहीं ऐसा लगता नहीं। यहां तक ताबड़तोड़ वारदातें हो रही हैं। हर कोई भयभीत है। खास बात यह है कि पुलिस वारदातों का तो खुलासा कर ही नहीं कर पा रही है।

ये वारदातें बनीं सनसनी
चार दिसंबर को सदर बाजार के ईगल ग्राउंड पर बाइक सवारों ने बिसावर के चांदी कारोबारी जितेंद्र कुमार शर्मा से 3.50 लाख रुपए के चांदी के घुंघरू लूट लिए। पांच दिन गुजरने के बाद भी लूट का सुराग लगाने में पुलिस नाकाम रही।
छह दिसंबर को थाना नौहझील के बाजना चौकी से चंद कदमों की दूरी पर महारामगढ़ी पुलिया के समीप बाजना के गुटका व्यापारी किशन चंद गुप्ता से मारपीट करते हुए बाइक सवार लुटेरों ने पांच लाख रुपए की नकदी भरा थैला लूट लिया। पुलिस इस लूट में गोमत के दो गैंग होने का हाथ मानकर चल रही है। फिर भी इन लुटेरों के करीब पहुंचने में नाकाम रही है।
सात दिसंबर को थाना हाईवे के गोेकुल रेस्टोरेंट फ्लाईओवर से उतरते वक्त लुटेरों ने महिंद्रा सर्विस स्टेशन के समीप कृष्णानगर निवासी बिजेंद्र सिंह के चालक लक्ष्मण से मारपीट कर ट्रैक्टर लूट लिया था।
सात दिसंबर को थाना हाईवे के चंद्रपुरी तिराहे के समीप केबिनेट मंत्री लक्ष्मीनारायण चौधरी की श्रीकृष्ण गैस एजेंसी कर्मचारी लोकमन को गोली मारकर 4.50 लाख रुपये की नकदी लूट ली। यह कर्मचारी गोदाम से नकदी लेकर लौट रहा था। यहां पर हाईवे पुलिस की हीलाहवाली साफ दिखी।
सात दिसंबर को थाना मांट के नसीटी रोड पर धर्मवीर से मारपीट करते हुए बाइक सवार लुटेरे दो मोबाइल और पांच हजार रुपए लूट ले गए।

145 नंबरों को किया ट्रेस
गुटका व्यापारी और गैस एजेंसी के कर्मचारी से लूट के मामले में जुटी सर्विलांस टीम ने 145 फोन नंबरों को ट्रेस किया है। यह नंबर वारदात स्थल के वक्त चालू थे। पुलिस इन नंबरों की आईडेंटी निकलवा रही है। इसके बाद पुलिस इन नंबरों के चलाने वालों से पूछताछ कर सकती है।
मथुरा के एसएसपी स्वप्निल ममगाई ने कहा कि ‘गैस एजेंसी और गुटका व्यापारी से हुई लूट का खुलासा जल्द कर लिया जाएगा। पुलिस की टीमें जुटी हुई हैं। शत-प्रतिशत खुलासा करके लुटेरों के गैंग के सदस्यों को सलाखों के पीछे पहुंचाया जाएगा।
प्रदेश के दुग्ध विकास और धर्मार्थ मंत्री लक्ष्मीनारायण चौधरी जनपद में बढ़ रही लूट की वारदात को लेकर चिंतित हैं। कैबिनेट मंत्री ने एसएसपी स्वप्निल ममगाई को वारदातों पर लगाम लगाते हुए जल्द खुलासे के लिए कहा है। ‘अमर उजाला’ से बातचीत में प्रदेश के कैबिनेट मंत्री लक्ष्मीनारायण ने कहा कि लूट की वारदातों के बाद आम आदमी का विश्वास उठ गया है।