फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Even after the ban, the Voters' Party staged a sit-in on the Collectorate, demonstrated

रोक के बाद भी वोटर्स पार्टी ने कलक्ट्रेट पर दिया धरना, किया प्रदर्शन

Mon, 10 Jan 2022 11:21 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jan 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
Even after the ban, the Voters' Party staged a sit-in on the Collectorate, demonstrated
कलक्ट्रेट पर धरना देते वोटर्स पार्टी के कार्यकर्ता - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। आचार संहिता के चलते 15 जनवरी तक धरना-प्रदर्शन की रोक के बाद भी सोमवार से वोटर्स पार्टी इंटरनेशनल के पदाधिकारियों ने सोमवार से कलक्ट्रेट के निकट अनिश्चित कालीन धरना शुरू कर दिया। कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति और राज्यपाल से वोटर्स कानून लागू करने की मांग की है।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट पर धरना के दौरान जिलाध्यक्ष किशनपाल सिंह ने कहा कि राजनीतिक दल वोटरों को जानबूझकर गरीब बनाए रखने की रणनीति पर चल रहे हैं। सरकार की नजर में मतदाता घरेलू नौकर है। वोटर्स पार्टी इंटरनेशनल वोटरशिप कानून लागू करवाने के लिए संघर्ष कर रही है। वोटर्स को उनके हक दिए जाएं। आचार संहिता के बीच धरना-प्रदर्शन में रोक के बाद भी कलक्ट्रेट पर धरना में 100 से अधिक लोग पहुंचे।
विज्ञापन

इस दौरान जिला उपाध्यक्ष अखिलेश कुमार, सुनीता देवी, विनीता देवी, किरन देवी, संगीता देवी, दीपिका, चांदनी, विनीता, विद्यादेवी, मोनिका, कमला देवी, गीता देवी, हरिकेशी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना प्रोटोकाल का भी नहीं किया पालन
वोटर्स पार्टी के धरना के दौरान कोरोना गाइड लाइन का भी पालन नहीं किया गया। यहां मौजूद लोगों ने सामाजिक दूरी को भी तार-तार किया वहीं अधिकतर लोग मास्क नहीं लगाए हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed