फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   eve teasing girl suicided

छेड़छाड़ से क्षुब्ध युवती ने फंदा लगाकर दी जान

Thu, 13 Oct 2022 12:25 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 13 Oct 2022 12:25 AM IST
विज्ञापन
eve teasing girl suicided
मैनपुरी।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी एक युवती बुधवार सुबह गोबर डालने गई थी, तभी आरोपी ने छेड़छाड़ की, शिकायत की तो आरोपी व पिता ने जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद युवती ने गांव के बाहर नीम के पेड़ पर फंदा लगा लिया। आरोपी व उसके पिता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने तलाश शुरू कर दी है।

सदर कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली एक 22 वर्षीय युवती को कुछ दिनों से गांव का ही रहने वाला आरोपी पुष्पेंद्र उर्फ कल्लू छेड़छाड़ करता था। इसकी कई बार शिकायत भी की गई थी, लेकिन आरोपी हरकत से बाज नहीं आया। बुधवार की सुबह करीब 5:30 बजे युवती जब गोबर डाल रही थी, तभी आरोपी ने आकर छेड़छाड़ की, इसके बाद घर जाकर पीड़िता ने परिजनों को जानकारी दी। तो पिता आरोपी के घर शिकायत लेकर गए, लेकिन आरोपी व उसके पिता जगवीर ने उसे जान से मारने की धमकी दी, यह बात युवती सुन रही थी, क्षुब्ध होकर युवती घर से बाहर चली गई और गांव के बाहर नीम के पेड़ पर दुपट्टा का फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। जानकारी होने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। एएसपी राजेश कुमार ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी जुटाई। आरोपी व पिता के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

----
वर्जन
मृतका के पिता की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है, जो भी दोषी होगा उसके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
कमलेश दीक्षित्र, एसपी मैनपुरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed