फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   eve teasing dictict jail pac constable

देवर मिलाई करने आई महिला से पीएसी कर्मी ने की छेड़छाड़

Tue, 08 Nov 2022 11:48 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 08 Nov 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
eve teasing dictict jail pac constable
मैनपुरी। जेल में निरुद्ध देवर से मिलाई करने आई कस्बा घिरोर निवासी महिला के साथ पीएसी कर्मी ने छेड़छाड़ की, उसे बस स्टैंड छोड़ने के बहाने कमरे पर ले जाकर जबरदस्ती की। किसी तरह से बच कर निकली पीड़ित महिला ने आरोपी के विरुद्ध कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई। एएसपी ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

थाना घिरोर क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली एक महिला छह नवंबर को जिला कारागार में निरुद्ध अपने देवर से मिलाई करने के लिए आई थी। देरी होने की वजह से उसका प्रार्थना पत्र निरस्त हो गया। तभी वहां तैनात एक पीएसी कर्मी अमन कुमार ने महिला से कहा कि दोबारा प्रार्थना पत्र लिख लो, तो वह उनकी मिलाई करवा देगा। महिला से दोबारा प्रार्थना पत्र देने के साथ ही नंबर ले लिया। इसके बाद महिला को फोन कर बताया कि अब मुलाकात नहीं हो सकेगी। पीएसी कर्मी ने महिला से कहा कि वह उसे बस स्टैंड तक छोड़ देगा। बाइक पर बैठाकर महिला को जेल के पास ही अपने आवास पर ले गया। वहां महिला के पीएसी कर्मी ने जबरदस्ती करनी चाही, लेकिन महिला ने शोर मचाना शुरू कर दिया। महिला को कर्मी ने अपनी बातों में लेकर बीयर पीने के लिए कहा, फिर से छेड़छाड़ करने लगा, किसी तरह से पीड़ित महिला आरोपी से बची, इसके बाद आरोपी उसे करहल रोड पर छोड़ गया। पीड़ित महिला ने उक्त घटना को लेकर कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस ने पीएसी कर्मी के विरुद्ध छेड़छाड़ सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पीएसी कर्मी के विरुद्ध छेड़छाड़ का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है, आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
राजेश कुमार, एएसपी
मामला उनके संज्ञान में हैं, आरोपी एक पीएसी कर्मी है। मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
कोमल मंगलानी, जेल अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed