फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Evaluation begain today in University without third eye

तीसरी आंख के बिना विश्वविद्यालय में मूल्यांकन आज से

Tue, 10 May 2016 01:16 AM IST
अमर उजाला आगरा
अमर उजाला आगरा Updated Tue, 10 May 2016 01:16 AM IST
विज्ञापन
Evaluation begain today in University without third eye
काली सूची में शामिल 17 कालेज भी बने सेंटर - फोटो : अमर उजाला
बिना सीसीटीवी कैमरे के ही मूल्यांकन कक्षों पर कापियां जांची जाएंगी। डा. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय प्रशासन ने बाहरी तत्वों पर नजर रखने के लिए यह निर्णय लिया था लेकिन अब विश्वविद्यालय अधिकारी सीसी कैमरे की जरूरत नहीं समझते। नौ केंद्रों पर मंगलवार से बीकाम वोकेशनल कोर्स की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन शुरू हो रहा है। 
विज्ञापन

मुख्य परीक्षा में 6.54 लाख छात्र शामिल हुए हैं। करीब 80 लाख उत्तरपुस्तिकाएं जांचने को होंगी। इनको जांचने के लिए खंदारी कैंपस में पांच और छलेसर कैंपस में चार केंद्र बनाए गए हैं। दोनों ही स्थानों पर सीसी कैमरे लगने थे, और कंट्रोल रूम परीक्षा नियंत्रक कैंप कार्यालय में बनाया जाना था। छलेसर कैंपस विवि परिसर से करीब 15 किमी दूर है। ऐसी स्थिति में यहां कैमरे अनिवार्य बताए गए थे। इससे परीक्षक, बाहरी तत्वों के अलावा अन्य की गतिविधियां जानी जा सकती थीं। परीक्षा नियंत्रक केएन सिंह का कहना है कि मूल्यांकन कोडिंग सिस्टम से हो रहा है, ऐसे में अब सीसीटीवी कैमरे की जरूरत नहीं है। 
विज्ञापन


आनलाइन फर्जीवाड़े की रिपोर्ट तैयार
रिजल्ट में आनलाइन फर्जीवाड़े की रिपोर्ट तैयार हो गई है। इसमें सेकेंड को फर्स्ट डिवीजन बनाने के खेल का पर्दाफाश हुआ है। रिजल्ट तैयार करने वाली एजेंसी इसे तकनीकी गलती बताकर अपनी कारस्तानी छिपाने की जुगत में है। परीक्षा नियंत्रक ने इसे नकारते हुए तर्क दिया कि, ऐसी गलती एक पेपर में हो सकती है, सभी में नहीं। परीक्षा नियंत्रक केएन सिंह ने बताया आनलाइन फर्जीवाड़ा सही पाया गया है। मूल चार्ट में आरोपियों के सेकेंड डिवीजन के ही नंबर हैं, बाद में इसे फर्स्ट डिवीजन बनाया गया। कुलपति को रिपोर्ट दी जाएगी, अभी वे अवकाश पर बाहर हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed