{"_id":"6628840adb436e02870b495b","slug":"eunuchs-came-face-to-face-firing-took-place-for-asking-for-sex-panic-spread-2024-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"किन्रर आए आमने-सामने: नेग मांगने को लेकर हुई फायरिंग, फैल गई दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किन्रर आए आमने-सामने: नेग मांगने को लेकर हुई फायरिंग, फैल गई दहशत
Wed, 24 Apr 2024 09:31 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Wed, 24 Apr 2024 09:31 AM IST
सार
शादी में नेग को लेकर किन्नरों को दो गुट भिड़ गए। विवाद इस कदर बढ़ा कि दोनों ओर से फायरिंग हो गई। मौके पर पुलिस पहुंची, तब तक हमलावर फरार हो गए।
विज्ञापन
police demo
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा के रुनकता में शादी में नेग मांगने जा रहे किन्नरों पर दूसरे गुट किन्नरों ने हमला कर दिया। आरोप है कि उनकी गाड़ी को रास्ते में रोककर फायरिंग की गई। विरोध पर लाठी-डंडों से हमला किया। इसमें तीन किन्नर घायल हो गए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
अछनेरा निवासी सलमा किन्नर ने बताया कि रुनकता स्थित एक गेस्ट हाउस में शादी थी। सोमवार को साथी किन्नरों के साथ ऑटो से वह बधाई गाने जा रहे थे। उनके साथ में गोपाल गुरु, चंद्रमुखी, ढोलक बजाने वाला मिथुन और चालक समीर थे। अटूस गांव के पास किन्नर यशपाल उर्फ अंकिता ने अपने साथियों के साथ गाड़ी रुकवाकर हमला कर दिया। तमंचे व लाठियों से पीटा। तीन साथी घायल हो गए।
सिकंदरा थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।