{"_id":"60204ae58ebc3e26b538f762","slug":"eunuch-asked-money-in-traffic-jam-agra-city-news-agr47971694","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोहरी मार : ट्रैफिक जाम में फंसे लोगों से वसूली कर रहे नकली किन्नर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दोहरी मार : ट्रैफिक जाम में फंसे लोगों से वसूली कर रहे नकली किन्नर
विज्ञापन
आईएसबीटी बस स्टैंड के पास हाईवे पर लगे जाम में गाड़ियों से अवैध वसूली करता नकली किन्नर
- फोटो : Agra City
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा। एनएच-2 पर रोजाना के ट्रैफिक जाम से लोग पहले से परेशान हैं, अब नई मुसीबत बनकर नकली किन्नर आ गए हैं। वाटर वर्क्स और आईएसबीटी के सामने जैसे ही ट्रैफिक जाम होता है, ये वसूली करने के लिए आ जाते हैं। जाम में फंसे लोगों से पैसा मांगते हैं, कोई नहीं दे तो उसका रास्ता रोकते हैं और उल्टा-सीधा बोलते हैं।
कार को रोककर मांगे 51 रुपये
स्थान : खंदारी फ्लाईओवर
समय : दो बजे
जैसे ही ट्रैफिक जाम हुआ, चार नकली किन्नर खंदारी फ्लाईओवर पर आ गए। एक ने लाल सूटा पहना था। कार चालक से उसने 51 रुपये मांगे। कार चालक ने शीशा बंद कर लिया लेकिन नकली किन्नर हटा नहीं। जोर-जोर से ताली बजाने लगा और फिर कार के आगे खड़ा हो गया। कार चालक ने उसे 20 रुपये दिए।
बस रुकते ही आ गए दो नकली किन्नर
स्थान : वाटर वर्क्स
समय : दोपहर एक बजे
जैसे ही ट्रैफिक जाम हुआ और बस रुकी, वैसे ही दो नकली किन्नर आ गए। ये बस में चढ़ गए और सवारियों से पैसे मांगने लगे। सवारियों ने पूछा कि पैसे किस बात के, अभी न होली है और न दिवाली, तो कहने लगे कि पैसे मांग ही तो रहे हैं, छीन थोड़े ही रहे हैं।
विज्ञापन
आईएसबीटी पर अड्डा, खंदारी में वसूली
नकली किन्नर सुबह ही आईएसबीटी पर आ जाते हैं। इसके बाद इंतजार करते रहते हैं ट्रैफिक के जाम होने का। ट्रैफिक का दबाव बढ़ते ही जैसे ही जाम लगता है, ये खंदारी फ्लाईओवर पर वसूली के लिए पहुंच जाते हैं। ये कार और बाइक के आगे खड़े हो जाते हैं, जब ट्रैफिक चलने लगता है तो ये लोग आगे से हटते नहीं हैं, परेशान लोग इन्हें पैसे दे देते हैं।
दोनोें जगह पुलिस भेजकर कार्रवाई कराएंगे
नकली किन्नरों के वसूली करने की जानकारी मिली है। वाटर वर्क्स और आईएसबीटी पर पुलिस भेजकर कार्रवाई कराई जाएगी। सोमवार को ही चेकिंग होगी। इससे पहले एत्माद्दौला में नकली किन्नरों की शिकायत आई थी, उसमें मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी की गई थी। - बोत्रे रोहन प्रमोद, एसपी सिटी
रुपये देने पर ही हटते हैं
मेरा व्यापार के सिलसिले में रामबाग की तरफ आना-जाना रहता है। कई बार वाहन को नकली किन्नर रोक चुके हैं। रुपये देने पर ही हटते हैं। कई बार मुझे भी रुपये देने पड़े, एक-दो बार किसी तरह से बचकर निकला।
-राकेश शर्मा, आवास विकास कॉलोनी
इन पर कार्रवाई की जाए
सिकंदरा से वाटर वर्क्स जाते समय आईएसबीटी पर कई बार नकली किन्नरों ने मेरी गाड़ी को रोका है। वह रुपयों की मांग करते हैं। कई बार खिड़की नहीं खोलने की वजह से निकल गया। इन नकली किन्नरों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।
-नवनीत पचौरी, मानस नगर
ये नकली किन्नर हैं, गिरफ्तार किए जाएं
किन्नर संगठन की जिला प्रमुख हरिया बाई का कहना है कि कुछ लड़के किन्नर बनकर अवैध वसूली कर रहे हैं। इसकी शिकायत उनके पास आई है। वे पुलिस को इसकी सूचना दे चुकी हैं। एक -दो बार नकली किन्नरों को पुलिस को पकड़कर भी दिया है। इनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।
ये किन्नरों को बदनाम कर रहे हैं
न्यू शीतल गली वाटर वर्क्स निवासी किन्नर काजल का कहना है कि वाटर वर्क्स और आईएसबीटी पर नकली किन्नर वसूली कर रहे हैं। इसका वीडियो भी उनके पास पहुंचा है। इसकी शिकायत पुलिस से की जाएगी। ये नकली किन्नर असली किन्नरों को बदनाम कर रहे हैं।