फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Etawah police beat up policeman posted in Agra

सिपाही से भिड़े सिपाही: आगरा में तैनात पुलिसकर्मी की जमकर हुई पिटाई, परिवारीजनों ने लगाया ये आरोप

Mon, 06 Nov 2023 09:39 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 06 Nov 2023 09:39 AM IST
सार

सिपाही के परिजनों ने इटावा पुलिस पर पीटकर मरणासन्न करने के आरोप लगाए हैं। मामले की रिपोर्ट पुलिस आयुक्त को भेजी गई है।
 

विज्ञापन
Etawah police beat up policeman posted in Agra
पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा पुलिस लाइन में तैनात सिपाही पंकज यादव का शनिवार की रात इटावा में पुलिसकर्मियों से विवाद हो गया। तेज रफ्तार कार को रोकने पर हुए विवाद में वर्दी वाले ही आपस में भिड़ गए। जिसमें पंकज जख्मी हो गया। उसे सैफई अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सिपाही के दो अन्य साथियों को इटावा पुलिस ने जेल भेज दिया। मामले की रिपोर्ट पुलिस आयुक्त को भेजी गई है।

विज्ञापन


आगरा में सदर थाने से लाइन हाजिर सिपाही पंकज यादव मूलत: अशोक नगर, फ्रेंड्स कालोनी, इटावा का निवासी है। शनिवार को वह पुलिस लाइन में गैर हाजिर था। उसकी रपट लिखी हुई है। इटावा के फ्रेंड्स कालोनी थाने में सिपाही गोपाल पाठक ने सरकारी कार्य में बाधा, मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने की धारा के तहत मुकदमा दर्ज कराया है। मुकदमे में पंकज यादव, संदीप यादव, अनुज और अजय यादव नामजद हैं। 
विज्ञापन


आरोप है कि भरथना पुल के पास तेज रफ्तार कार को रोकने पर उसका फ्रेंड्स कालोनी थाने के सिपाही गोपाल से विवाद हो गया। कार में पंकज के साथ चार अन्य युवक भी थे। वह पुलिस कर्मियों से उलझ गए। मारपीट के बाद फोर्स पहुंचा और पंकज सहित सभी आरोपियों को थाने लाया गया। जख्मी पंकज को परिजन सैफई अस्पताल में इलाज के लिए ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


 फ्रेंड्स कालोनी थाने के इंस्पेक्टर सुधीर सिंह ने बताया कि पुलिसकर्मियों से नशे में मारपीट की गई थी। वहीं, पंकज के परिजन का आरोप है कि उसे मरणासन्न हालत में हॉस्पिटल के बाहर फेंककर भाग गए थे। एसीपी आगरा पुलिस लाइन दीक्षा सिंह ने बताया कि मुकदमे की जानकारी मिली है। इस संबंध में अधिकारियों को सिपाही की रिपोर्ट भेजी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed