{"_id":"65a1251f2800e7df5c00b65d","slug":"etahs-storyteller-dies-in-road-accident-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-10696-2024-01-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: सड़क हादसे में एटा के कथा वाचक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: सड़क हादसे में एटा के कथा वाचक की मौत
Fri, 12 Jan 2024 05:10 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Fri, 12 Jan 2024 05:10 PM IST
विज्ञापन
सड़क हादसे में एटा के कथा वाचक की मौत
एटा-मैनपुरी सीमा पर हुई दुर्घटना, पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम
संवाद न्यूज एजेंसी
कुरावली (मैनपुरी)। कस्बा में एटा-मैनपुरी सीमा पर नेशनल हाईवे पर शुक्रवार की सुबह जनपद एटा के रहने वाले एक कथा वाचक की सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव जिला मुख्यालय स्थित मोर्चरी भिजवाया। शुक्रवार को पोस्टमार्टम कराया गया।
जनपद एटा के थाना मलावन क्षेत्र के गांव कागरौल निवासी हरिनंदन (40) गांव के ही रहने वाले ओम आधार के साथ कथा वाचक थे। दो माह पहले वह दिल्ली में नौकरी की तलाश में चले गए थे। बृहस्पतिवार की देर रात को वह दिल्ली से वापस लौटे थे। शुक्रवार की सुबह एटा-मैनपुरी बॉर्डर नेशनल हाईवे पर किसी वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में हरिनंदन की मौके पर ही मौत हो गई। घटनास्थल पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। सूचना मिलने के बाद थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। मृतक की जेब में मिले कागजात आदि के आधार पर हरिनंदन की पहचान हुई। पुलिस ने परिजन को फोन पर संपर्क कर हादसे की सूचना दी। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय स्थिति मोर्चरी भिजवाया। कथा वाचक की हादसे में मौत के बाद परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।