{"_id":"68242445020499297b0ba4e6","slug":"etah-three-teenagers-attacked-with-sharp-weapons-one-cut-two-in-critical-condition-2025-05-14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"एटा में बड़ी वारदात: तीन किशोरों पर धारदार हथियार से हमला, एक को काट डाला; दो की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एटा में बड़ी वारदात: तीन किशोरों पर धारदार हथियार से हमला, एक को काट डाला; दो की हालत गंभीर
Wed, 14 May 2025 10:34 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Wed, 14 May 2025 10:34 AM IST
सार
आम के बाग कि तरफ सुबह शौच को गए तीन किशोरों का पर धारदार हथियार से वार कर दिया गया। एक किशोर की मौत हो गई, जबकि दो की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
एटा में सुबह-सुबह बड़ी वारदात
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
उत्तर प्रदेश के एटा जिले में तीन किशोरों पर धारदार हथियार से हमला कर दिया गया। इस हमले में एक किशोर की मौत हो गई, वहीं दो की हालत गंभीर बनी हुई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
थाना कोतवाली मिरहची क्षेत्र के गांव आलमपुर में किशोरों पर हमला हुआ। एक किशोर का बेरहमी से हत्या कर दी गई। घटना मंगलवार सुबह की है, जब तीनों किशोर आम के बाग में पहुंचे हुए थे। बताया गया है कि बाग की रखवाली करने वालों ने तीनों पर धारदार हथियार से हमला बोला। एक किशोर की काटकर हत्या कर दी गई। दो किशोर इस हमले में बुरी तरह जख्मी हो गए। जिनको उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। सूचना पर थाना पुलिस भी आ गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। किशोर के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। वहीं घायल किशोरों को तत्काल ही उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया, जहां दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
गांव वालों ने पुलिस को बताया कि आम के बाग की रखवाली करने वाले लोगों ने इस हत्याकांड को अंजाम दिया है। वे लोग अवैध हथियार भी बाग में रखते हैं। पुलिस ने ग्रामीणों से जानकारी लेने के बाद मामले की छानबीन शुरू कर दी है।