{"_id":"6156f7008ebc3e04de6189bb","slug":"home-guards-post-removerd-from-up-jails","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: जेलों से हटे होमगार्ड, आगरा मंडल से दो सौ हुए कार्य मुक्त, नए बंदी रक्षकों की तैनाती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: जेलों से हटे होमगार्ड, आगरा मंडल से दो सौ हुए कार्य मुक्त, नए बंदी रक्षकों की तैनाती
Sat, 02 Oct 2021 12:16 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Sat, 02 Oct 2021 12:16 AM IST
सार
वर्ष 2010 में जेलों में बंदी रक्षकों की कमी के कारण होमगार्ड को तैनाती दी गई थी। आगरा मंडल में करीब दो सौ होमगार्ड केंद्रीय और जिला कारागार में तैनात थे। अब बंदी रक्षकों की नियुक्ति के बाद इन्हें शुक्रवार से कार्य मुक्त कर दिया गया है।
विज्ञापन
आगरा केंद्रीय कारागार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश की जेलों में नए बंदी रक्षकों की तैनाती के बाद गुरुवार को 1,736 होमगार्ड को कार्य मुक्त किया गया। इनमें आगरा मंडल की जेलों के तकरीबन 200 होमगार्ड भी शामिल हैं। शुक्रवार से जेलों में नए बंदी रक्षक तैनात कर दिए गए। वर्ष 2010 में प्रदेश की जेलों में बंदी रक्षकों की कमी को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था में सहयोग के लिए 1,736 होमगार्ड की तैनाती की गई थी। उन्हें रोस्टर के हिसाब से तैनात किया जाता था।
विज्ञापन
आगरा में थे इतने तैनात
आगरा की केंद्रीय कारागार में 39 और जिला जेल में 22 होमगार्ड तैनात किए गए थे। इसके अलावा आगरा मंडल की छह और जेलों में तकरीबन 140 होमगार्ड तैनात थे। अब आगरा मंडल की जेलों को 500 नए बंदी रक्षक मिले हैं। इनमें से 400 ने ड्यूटी ज्वाइन भी कर ली है।
विज्ञापन
केंद्रीय कारागार में भी तैनाती
केंद्रीय जेल की बात करें तो यहां 70 और जिला जेल को 40 बंदी रक्षक मिले हैं। प्रभारी डीआईजी कारागार मंडल वीके सिंह ने बताया कि शासन के निर्देश पर नए बंदी रक्षकों को तैनात किया जा रहा है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...
आगरा: लकी ड्रॉ में 25 लाख रुपये, कार का झांसा देकर तीन लाख की ठगी, शातिरों से रहें सावधान
आगरा: सामरेमऊ की घटना के बाद दो गांवों में गम का माहौल, मृतक युवकों के परिवारों में कोहराम