फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   etah's two young man died in road accident in hathras

सड़क हादसे में एटा के दो युवकों की मौत, गेहूं का बीज लेने हाथरस जा रहे थे दोनों

Sat, 03 Nov 2018 03:30 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा/हाथरस
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा/हाथरस Updated Sat, 03 Nov 2018 03:30 PM IST
विज्ञापन
etah's two young man died in road accident in hathras
हाथरस जिला अस्पताल में मौजूद मृतक के परिजन - फोटो : अमर उजाला
एटा जनपद के रहने वाले बाइक सवार दो युवकों को टैंकर ने रौंद दिया। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, दूसरे ने अस्पताल ले जाते वक्त दम तोड़ दिया। हादसा हाथरस जिले के कोतवाली हसायन क्षेत्र में हुआ।
विज्ञापन


थाना पिलुआ क्षेत्र के गांव करावली निवासी 32 वर्षीय मनोज पुत्र जगदीश और 35 वर्षीय राजेश पुत्र चंद्रपाल शनिवार सुबह को बाइक पर सवार होकर हाथरस जा रहे थे। वहां से उनको गेहूं का बीज खरीदना था।
विज्ञापन

 
हाथरस के हसायन क्षेत्र में सलेमपुर के पास सामने से आ रहे कैंटर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। मौके पर मनोज की मौत हो गई। जबकि राजेश बुरी तरह जख्मी हो गया। घटनास्थल पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ लग गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

परिवार में मचा कोहराम

सूचना के बाद थाना हसायन पुलिस मौके पर पहुंच गई। घायल राजेश को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने राजेश को अलीगढ़ के लिए रेफर किया। इससे पहले कि उसे अलीगढ़ लेकर जाते राजेश की मौत हो गई। 

सूचना के बाद मृतक की बहन सासनी के गांव सुसायत कला से जिला अस्पताल पहुंची, उसका रो रो कर बुरा हाल हो गया। सूचना मिलने पर मृतकों के परिजन भी जिला अस्पताल पहुंच गए। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। 

कोतवाली हसायन के एसएचओ अवधेश कुमार ने बताया कि सलेमपुर में हुए सड़क हादसे में दो बाइक सवारों की मौत टैंकर की टक्कर से हुई है। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल में रखवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed