{"_id":"666adc2ac862577a490a6985","slug":"etah-police-s-encounter-with-animal-smuggler-shot-in-leg-admitted-to-hospital-2024-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: एटा पुलिस की पशु तस्कर से मुठभेड़, पैर में लगी गोली...अस्पताल में कराया भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: एटा पुलिस की पशु तस्कर से मुठभेड़, पैर में लगी गोली...अस्पताल में कराया भर्ती
Thu, 13 Jun 2024 05:16 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Thu, 13 Jun 2024 05:16 PM IST
सार
एटा पुलिस की हिस्ट्रीशीटर पशु तस्कर से मुठभेड़ हो गई। पुलिस की गोली पैर में लगने से बदमाश घायल हो गया। पुलिस ने उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
एसएसपी एटा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
एटा के थाना अवागढ़ क्षेत्र में बुधवार की रात में पुलिस व एक हिस्ट्रीशीटर बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। पैर में गोली लगने से घायल बदमाश को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। वह 5 जिलों में दर्ज 28 मामलों में वांछित चल रहा था। उस पर 25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित था।
एसएसपी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि पकड़ा गया बदमाश रफीक नदरई थाना व जिला कासगंज का रहने वाला है। यह पशु चोरी, लूट, डकैती जैसी घटनाओं में फरार चल रहा था। इसके ऊपर एटा ही नहीं आगरा, अलीगढ़, कासगंज व मैनपुरी में कुल मिलाकर 28 मुकदमे दर्ज हैं। यह हिस्ट्रीशीटर है और इसके ऊपर 25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया जा चुका है। अवागढ़ व सकरौली थाना क्षेत्र में पशु चोरी की घटनाओं में वांछित चल रहा था।
बुधवार की रात कुछ बदमाशों के किला रोड बाईपास पर पशु चोरी की योजना बनाने की सूचना मिली। जिसके बाद पुलिस वहां पहुंची तो रफीक ने पुलिस टीम पर फायरिंग करना शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में रफीक के पैर में गोली लगी। पूछताछ में रफीक ने बताया कि हमारा एक सक्रिय संगठित गिरोह है। हम लोग लूट व पशु चोरी जैसी घटनाओं को अंजाम देते हैं।
विज्ञापन
गिरोह का मुखिया छोटेलाल यादव निवासी अशोक नगर थाना कोतवाली कासगंज है। जो भी भैंस आसानी से खोलने के लिए मिल जाती है, उसे खूंटे से खोलकर किसी अन्य निर्जन स्थान पर बांध देते हैं। दो-तीन भैंस इकट्ठी होने पर अन्य साथियों को गाड़ी सहित बुला लेते हैं। इसके पास से एक तमंचा, कारतूस और चोरी की बाइक बरामद की गई है।