फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Etah Police exposed famous Pradeep murder case due to love affair

एटा: प्रेमिका संग आपत्तिजनक हालत में देख चाचा ने की थी बेइज्जती, बदला लेने के लिए प्रेमी ने कर डाला ये कांड

Sun, 03 Apr 2022 03:09 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 03 Apr 2022 03:09 PM IST
सार

प्रेमिका के चाचा ने प्रेमी युवक की खूब बेइज्जती की, जिससे आहत होकर वह बदला लेने की फिराक में घूम रहा था। इस दौरान उसे दो और दोस्तों का साथ मिल गया, जो प्रेमिका के चाचा की गांव की ही लड़की से चल रही प्रेम कहानी को खत्म करना चाह रहे थे।

विज्ञापन
Etah Police exposed famous Pradeep murder case due to love affair
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के एटा जिले में जलेसर थाना क्षेत्र में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। युवक की हत्या के बाद जमकर बवाल हुआ, जिसके बाद पुलिस हत्यारों की तलाश में जुट गई थी। एटा पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए प्रदीप हत्याकांड का खुलासा किया है। पुलिस के मुताबिक हत्या प्रेम संबंधों के चलते की गई थी।

विज्ञापन


पुलिस लाइन में जानकारी देते हुए अपर पुलिस अधीक्षक धनंजय सिंह कुशवाह ने बताया कि 15 मार्च को नगला चांद में प्रदीप कश्यप की गोली मारकर हत्या कर कर दी गई थी। लोकेंद्र समेत आठ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। शनिवार को लोकेंद्र व विनय प्रताप सिंह उर्फ बीनू निवासी नगला चांद को सिकंदराराऊ रोड पर ग्राम सकरा मोड़ के पास पुरानी धर्मशाला से गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि प्रदीप के गांव की ही एक युवती से प्रेम संबंध थे। इसी लड़की से दूसरे पक्ष के राजा के भी संबंध थे। यह बात राजा, विकास और तेजवीर उर्फ टोनी, लोकेंद्र, विनय प्रताप सिंह उर्फ बीनू को नागवार गुजरी। इसलिए इन पांचों ने प्रदीप को रास्ते से हटाने का मन बना लिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा मृतक की भतीजी से विनय प्रताप के संबंध थे। 11 मार्च को प्रदीप ने दोनों को आपत्तिजनक अवस्था में देख लिया था और विनय की काफी बेइज्जती की थी। विनय इस बेइज्जती को सहन नहीं कर पाया और बदला लेने की तैयारी करने लगा।


अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि 14 मार्च को गांव में चल रही भागवत कथा में राजा और विकास की मोटरसाइकिल लाखन सिंह निवासी नगला चांद के 12 वर्षीय पुत्र कुलदीप के पैर पर चढ़ गई थी, जिस कारण मृतक प्रदीप का झगड़ा राजा और तेजवीर आदि से हो गया था। जहां से प्रदीप की हत्या का षड्यंत्र रचा गया। अगले दिन 15 मार्च को गोली मारकर उसकी हत्या कर दी गई। गिरफ्तार लोगों से दो तमंचे बरामद किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed