फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   etah police arrested three accused for killing of a man

शराब के एक क्वार्टर के लिए हत्या: एटा में पांच लोगों ने ली थी झारखंड के युवक की जान, तीन गिरफ्तार

Mon, 07 Mar 2022 06:24 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 07 Mar 2022 06:24 PM IST
सार

एटा में चार मार्च को मालगोदाम तिराहा पर कूड़े के ढेर में युवक का शव मिला था। उसकी पहचान झारखंड के युवक के रूप में हुई।वह यहां गाड़ियों की चेसिस लेकर आया था। रात में उसकी हत्या कर दी गई। 

विज्ञापन
etah police arrested three accused for killing of a man
हत्याकांड के तीन आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एटा पुलिस ने झारखंड के युवक की हत्या का खुलासा कर दिया है। हत्याकांड में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। जबकि दो आरोपी फरार हैं। मारा गया युवक जमशेदपुर से गाड़ियों के चेसिस लेकर यहां आया था। शराब पीने के दौरान आरोपियों से विवाद हो गया था। शराब के क्वार्टर को लेकर आरोपियों ने उसकी जान ले ली। 

विज्ञापन


पुलिस लाइन सभागार में सोमवार को एसएसपी उदय शंकर सिंह ने बताया कि चार मार्च को मालगोदाम तिराहा पर कूड़े के ढेर में एक युवक का शव मिला था। जो झारखंड के बोकारो जनपद के पिंडराजोरा निवासी कासिद अंसारी का था। मृतक के परिजनों ने बताया कि कासिद जमशेदपुर में नौकरी करता था। वहां से गाड़ियों की चेसिस लेकर एटा आया था। 

विज्ञापन

ये आरोपी हुए गिरफ्तार

एसएसपी ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज व आसपास के लोगों से जानकारी मिली। उसी के आधार पर रेलवे कॉलोनी निवासी आशीष पुंडीर, योगेश कुमार व कासगंज रोड के दानसहाय नगर निवासी अमन को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों ने बताया कि चार मार्च को देर शाम नगला रसूल निवासी सचिन और श्यामनगर निवासी गौरव के साथ देसी शराब के ठेके पर शराब पी रहे थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

वहां कासिद भी शराब पी रहा था। शराब के नशे में उन सभी ने कासिद का एक क्वार्टर उठाकर पी लिया। बाद में उससे जबरन और शराब मंगवाकर पी। इस दौरान कासिद की जेब में एक क्वार्टर और दिख गया। इसको लेकर मारपीट शुरू हो गई। ठेके वाले ने सबको भगा दिया। रात 11 बजे इन लोगों को कासिद तिराहे पर मिल गया। 

ईंट से कूचकर की थी हत्या 

कासिद ने मारपीट की शिकायत पुलिस से करने की बात कही। इस पर आरोपी उसे खोखे के पीछे ले गए और उसको गिराकर इंटरलॉक की ईंट चेहरे पर मार दी। इसके बाद वहां से चले गए। अगले दिन सुबह कासिद की मौत होने की जानकारी पर सचिन व गौरव भाग गए। आशीष, अमन, योगेश ने नोएडा जाने की फिराक में थे। पुलिस ने बस स्टैंड से तीनों को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed