{"_id":"5f5916478ebc3e43614eaf4f","slug":"etah-news-up-tourism-kasganj-news-agr4585928174","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोरों के विकास के लिए सीएम ने पर्यटन विभाग को दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोरों के विकास के लिए सीएम ने पर्यटन विभाग को दिए निर्देश
विज्ञापन
कासगंज। सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग से अलीगढ़ मंडल की समीक्षा के दौरान तीर्थनगरी सोरों के विकास के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सोरों में विकास का ऐसा खाका खींचा जाए जिससे सुंदरीकरण के साथ साथ रोजगार भी बढ़े। उन्होंने पर्यटन विभाग को इसका जिम्मा सौंपा है।
सीएम पहले भी वर्ष 2018 में 22 जुलाई को सोरों के तीर्थस्थल के रूप में विकास की घोषणा कर चुके थे। सीएम की इस घोषणा के बाद पर्यटन विभाग, जिला प्रशासन ने सोरों नगरपालिका के सहयोग से तीर्थनगरी के विकास का खाका खींचकर डीपीआर तैयार किया। लखनऊ की एक निजी संस्था की टीम ने यहां पहुंचकर सभी स्थलों का निरीक्षण किया।
कहां क्या काम करवाना है इस सब की योजना बनाई गई। अमर उजाला के द्वारा चलाए गए व्यापक अभियान के बाद सीएम ने यह घोषणा की थी। डीपीआर भी शासन में लंबित चल रहा है, लेकिन अभी कार्य योजना के मुताबिक कोई कार्य नहीं हो सका है।
विज्ञापन
- मुख्यमंत्री ने अलीगढ़ मंडल की समीक्षा के दौरान सोरों तीर्थ के विकास के लिए पर्यटन विभाग को निर्देश दिए हैं। जिला प्रशासन की ओर से पहले ही डीपीआर शासन को भेजा जा चुका है। शासन स्तर पर पूर्व में समीक्षा भी हुई है। अब पर्यटन विभाग फिर से सक्रियता से इस दिशा में कार्य करेगा। - सीपी सिंह, डीएम।