फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   etah news retired sub inspecter thugee

Agra News: सेवानिवृत्त उप निरीक्षक पुलिस से धोखाधड़ी कर खाते से चार लाख निकाले

Sat, 01 Apr 2023 01:23 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 01 Apr 2023 01:23 AM IST
विज्ञापन
etah news retired sub inspecter thugee
एटा। थाना व कस्बा जलेसर क्षेत्र के एक सेवानिवृत्त पुलिस उप निरीक्षक के साथ साइबर ठगों ने चार लाख की ठगी कर ली। दिसंबर 2022 में वह कासगंज से सेवानिवृत्त हुए थे। साइबर ठगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। कस्बा के मोहल्ला महावीरगंज निवासी सेवानिवृत्त राजेंद्र सिंह के साथ ठगी की गई है। दर्ज कराई गई रिपोर्ट में कहा गया है कि वह एसपीओ कार्यालय कासगंज से उप निरीक्षक पद से 31 दिसंबर 2022 को सेवानिवृत्त हुए। 18 मार्च को घर पर बैठे थे तभी एक कॉल आया। ट्रू कॉलर पर आरके श्रीवास्तव ट्रेजरी लिखकर आ रहा था। कॉलर ने कहा कि वह ट्रेजरी कासगंज से बोल रहा है, तुम्हारा पैसा आया है। मैसेज भेज रहे हैं उसकी ओटीपी बता देना। इसके बाद बैंक जाकर दस्तावेज बनवा लेना।
विज्ञापन

इन बातों से यकीन हो गया कि कोई ट्रेजरी से ही बोल रहा है। आरोप है कि इसके बाद 19 मार्च की शाम करीब तीन से चार बजे के बीच खाता से 3.21 लाख, दूसरी बार में एक लाख और तीसरी बार में 642 रुपये निकाल लिए। पूरा खाता खाली कर दिया। खाते से रकम निकलने के बाद फोन पर मैसेज आया। लेकिन उस दिन रविवार होने के चलते बैंकों की छुट्टी थी। इस वजह से शाखा में जाकर जानकारी तक नहीं दे सका। थाना प्रभारी जगदीश चंद्र ने बताया कि सेवानिवृत्त दरोगा के साथ धोखाधड़ी करके चार लाख से अधिक की ठगी की गई है। ठगी करने वाले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed