{"_id":"5b026ea34f1c1bdc408b6ab6","slug":"etah-gang-rape-with-woman-in-car","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी के एटा में महिला का अपहरण कर चलती कार में गैंगरेप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी के एटा में महिला का अपहरण कर चलती कार में गैंगरेप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
Updated Mon, 21 May 2018 12:30 PM IST
विज्ञापन
चलती कार में महिला से गैंगरेप
- फोटो : डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के एटा जिले में एक महिला का अपहरण कर उसके साथ चलती कार में चार लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। महिला न्याय के लिए दर-दर भटकती रही।
बावजूद इसके पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया। जबकि महिला ने कोर्ट में गुहार लगाई तो पुलिस को मुकदमा दर्ज करना पड़ा। मामले की जांच शुरू हो गई है।
पुलिस के मुताबिक गत 1 मई को पिलुआ निवासी महिला कहीं पैदल ही जा रही थी। रास्ते में कार से आ रहे कासगंज के हरतोली ढोलना निवासी कैलाश ने तीन साथियों के साथ उसका अपहरण कर लिया।

इसके बाद कार से सुनसान स्थान पर ले गए। जहां महिला के साथ बार-बारी चारों ने रेप किया। पीड़िता को धमकी दी कि अगर उसने किसी को बताया तो जान से मार देंगे।
इसके बाद महिला थाने शिकायत लेकर पहुंची। आरोप है पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने की बजाय उसे वहां से टरका दिया। इसके बाद महिला ने कोर्ट में शिकायत की।
कोर्ट ने पुलिस को इस मामले में तत्काल मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की गंभीरता के साथ जांच शुरू कर दी है।