फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   etah district voters will elects the MPs in lok sabha elections 2019

यूपी को तीन मुख्यमंत्री देने वाला जिला चुनेगा तीन सांसद, सबसे दिलचस्प है यहां का चुनाव

Tue, 12 Mar 2019 11:27 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 12 Mar 2019 11:27 AM IST
विज्ञापन
etah district voters will elects the MPs in lok sabha elections 2019
लोकसभा चुनाव 2019 - फोटो : अमर उजाला
कभी उत्तर प्रदेश को तीन मुख्यमंत्री देने वाला एटा अब देश को तीन सांसद देता है। 2009 के परिसीमन के बाद क्षेत्र बदला तो लोकसभा चुनावों के समीकरण भी बदल गए। इस बार जिले में सबसे दिलचस्प चुनाव होने वाला है। यहां की जनता तीन चरणों में तीन सांसदों को चुनेगी। 
विज्ञापन


जनपद की एटा सदर और मारहरा विधानसभा तो एटा लोकसभा क्षेत्र में ही आते हैं, लेकिन अलीगंज विधानसभा क्षेत्र फर्रुखाबाद लोकसभा क्षेत्र का हिस्सा हो गया तो जलेसर विधानसभा क्षेत्र आगरा लोकसभा क्षेत्र के हिस्से में चला गया है। तीनों संसदीय क्षेत्रों के लिए दूसरे, तीसरे, चौथे चरण में मतदान होगा।
विज्ञापन


एटा जनपद में कुल 12 लाख 35 हजार 187 मतदाता हैं। इनमें सबसे अधिक मतदाता अलीगंज विधानसभा क्षेत्र में 3 लाख 28 हजार 897 हैं। यह विधानसभा क्षेत्र फर्रुखाबाद संसदीय क्षेत्र में आता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद 3 लाख 19 हजार 741 मतदाता एटा सदर विधानसभा क्षेत्र और मारहरा में 2 लाख 97 हजार 422 मतदाता हैं। यह दोनों ही विधानसभा क्षेत्र एटा लोकसभा क्षेत्र में पड़ते हैं। जबकि 2 लाख 89 हजार 127 मतदाताओं वाला विधानसभा क्षेत्र जलेसर आगरा लोकसभा क्षेत्र का हिस्सा है।

कहां कब मतदान
लोकसभा क्षेत्र विधान सभा क्षेत्र चरण   मतदान तारीख
आगरा   जलेसर दूसरा 18 अप्रैल
एटा एटा, मरहरा तीसरा 23 अप्रैल
फर्रुखाबाद अलीगंज चौथा 29 अप्रैल

 

जिले ही नहीं, मंडल भी अलग अलग

जनपद में आने वाले तीन लोकसभा क्षेत्रों के जिले ही नहीं, मंडल भी अलग अलग है। आगरा लोकसभा सीट आगरा मंडल की है। एटा लोकसभा क्षेत्र अलीगढ़ मंडल में आता है। फर्रुखाबाद लोकसभा क्षेत्र कानपुर मंडल में आता है।

तीन मुख्यमंत्री दे चुका है एटा

चार विधायक और तीन सासंद चुनने वाला एटा प्रदेश को तीन मुख्यमंत्री भी दे चुका है। इनमें मुलायम सिंह यादव, कल्याण सिंह और राम नरेश यादव शामिल हैं। तीनों एटा से विधायक रहे। उसी दौरान मुख्यमंत्री भी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed