फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   etah dargah scam administration started investigation of Chhote Miyan Dargah case

चढ़ावे में करोड़ों का घोटाला: एटा में बड़े मियां के बाद चिह्नित किए जा रहे छोटे मियां दरगाह के जिम्मेदार

Fri, 15 Apr 2022 12:27 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 15 Apr 2022 12:27 AM IST
सार

जलसेर स्थित बड़े मियां दरगाह का मामला उठने के बाद छोटे मियां दरगाह से जुड़े लोग भी फरार हो गए हैं। प्रशासन इन्हें चिन्हित कर रहा है। 

विज्ञापन
etah dargah scam administration started investigation of Chhote Miyan Dargah case
छोटे मियां की दरगाह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एटा के जलेसर कस्बा की बड़े मियां दरगाह में चढ़ावे के करोड़ों रुपयों का घोटाला सामने आने के बाद इस दरगाह से जुड़े नौ लोगों पर मुकदमा दर्ज किया जा चुका है। यहां दरगाह की प्रबंध समिति बनी हुई थी, इसके आधार पर कार्रवाई आगे बढ़ रही है, लेकिन छोटे मियां की दरगाह पर आज तक कोई समिति ही नहीं बनाई गई। ऐसे में इस दरगाह से जुड़े जिम्मेदार लोगों को चिह्नित करने में प्रशासन जुटा हुआ है। 

विज्ञापन


जलेसर में दोनों ही दरगाह की धार्मिक मान्यता है। जात के लिए यहां आने वाले लोग दोनों मजारों पर पहुंचकर पूजा-पाठ करते हैं। लंबे अरसे से दरगाह प्रबंधन की कार्यप्रणाली को लेकर असंतोष और सवाल उठते रहे हैं। खासतौर से बड़े मियां की दरगाह को लेकर आपत्तियां अधिक रही थीं। प्रशासन ने जब 2000 से 2018 के बीच जब इस एक दरगाह पर आने वाले चढ़ावे का आंकलन किया तो 83 से 99 करोड़ रुपये जमा होने की बात सामने आई। 

विज्ञापन

दरगाह प्रबंध समिति के खाते में नहीं पहुंची रकम 

दरगाह के इंतजामों के लिए बनाई गई प्रबंध समिति के खाते में एक भी पैसा नहीं था। यह पूरी धनराशि मनमाने ढंग से आपस में बांट ली गई। कुछ इसी तरह की कहानी दूसरी मजार छोटे मियां की दरगाह की भी है। यहां भी बड़ी मात्रा में चढ़ावा आता है। जिस पर बड़े मियां दरगाह प्रबंध समिति के पदाधिकारियों से जुड़े लोग ही बैठते थे। जबकि यहां का जैन समाज एक हिस्सा अपने नाम होने का दावा करता है। जात के दौरान वह भी बैठते थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन


उनका आरोप है कि दरगाह में उनकी आधी हिस्सेदारी है, लेकिन यहां बैठने वाले लोग उन्हें चढ़ावा आदि का उचित हिस्सा नहीं देते थे। बहरहाल बड़े मियां दरगाह का मामला उठने के बाद इस दरगाह से जुड़े लोग भी फरार हैं। एसडीएम अलंकार अग्निहोत्री ने बताया कि छोटे मियां दरगाह की भी जांच कराई जा रही है। इससे जुड़े सभी लोगों को बृहस्पतिवार को साक्ष्य प्रस्तुत करने को कहा गया है। जांच में गड़बड़ी मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed