फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Etah Chief Judicial Magistrate dies of Covid infection In Meerut

कोरोना का कहर: एटा के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की संक्रमण से मौत, मेरठ में करा रहे थे इलाज

Sat, 15 May 2021 06:49 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 15 May 2021 06:49 PM IST
सार

मेरठ के रहने वाले मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अमित कुमार कुछ दिन पहले ही स्थानांतरित होकर एटा आए थे। संक्रमित होने के बाद मेरठ चले गए, जहां शनिवार की सुबह उनकी मौत हो गई। 

विज्ञापन
Etah Chief Judicial Magistrate dies of Covid infection In Meerut
एंबुलेंस के पास खड़ा स्वास्थ्यकर्मी (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एटा में कोरोना संक्रमण का कहर थम नहीं रहा। शनिवार को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीजेएम) की मौत हो गई। वह कुछ दिन पहले संक्रमित पाए गए थे। जिसके बाद से गृह जनपद मेरठ में इलाज करा रहे थे। इनके साथ जिले में तीन और कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है। 

विज्ञापन


जिले में अब कोरोना से मौत का आंकड़ा बढ़कर 117 पर पहुंच गया है। जबकि शनिवार को हुई जांच में 74 नए केस पाए गए हैं। कुल संक्रमितों का आंकड़ा 9023 पर पहुंच गया है, जिसमें 1841 सक्रिय केस हैं। 
विज्ञापन


पिछले महीने ही सीजेएम अमित कुमार हापुड़ से स्थानांतरित होकर यहां आए थे। कुछ दिन पहले यही जांच के दौरान संक्रमित पाए गए। इलाज के लिए गृह जनपद मेरठ चले गए। हालत बिगड़ने पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया। शनिवार तड़के उनकी मृत्यु हो गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

यहां सूचना मिलने पर न्यायपालिका और अधिवक्ताओं में शोक छा गया। इनके अलावा बागवाला कोविड अस्पताल एलटू में शनिवार को दो संक्रमितों की मौत हुई है। जबकि चुरथरा कोविड एल-वन में एक संक्रमित की मौत हुई। 

कोरोना संक्रमित की बरेली में मौत
शहर निवासी एक व्यक्ति ने पंचायत चुनाव के बाद अपनी कोरोना की जांच कराई तो वह पॉजिटिव निकले। परिजन इलाज के लिए उन्हें बरेली के एक अस्पताल में ले गए। जहां शनिवार को उनकी मौत हो गई।

जिला मलेरिया अधिकारी लोकमन सिंह ने बताया कि जिले में तीन संक्रमितों की मौत हुई है। वहीं सीजेएम की मृत्यु मेरठ के अस्पताल में हुई है। जिसके बारे में और जानकारी जुटाई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed