फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   essay writing by inmates, appreciate by maharastra's governer

सलाखों से निकली साहित्य की रोशनी को मिला सम्मान

Mon, 20 Dec 2021 11:03 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 20 Dec 2021 11:03 PM IST
विज्ञापन
essay writing by inmates, appreciate by maharastra's governer
कासगंज। आज जेल यातना केंद्रों के रूप में नहीं बल्कि सुधारगृहों के रूप में पहचानी जाने लगी हैं। पिछले 15 साल से जेल सुधार के क्षेत्र में कार्य कर रहे डॉ. प्रदीप रघुनंदन की पहल ने कासगंज जेल के बंदियों की सोच बदल दी। नतीजा रहा कि सलाखों के पीछे रहकर बंदियों ने विभिन्न विषयों पर निबंध लिख डाले। बंदियों की रचनाओं को महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने सम्मान दिया है। उन्होंने निबंध संग्रह ‘उजालों की ओर’ पुस्तिका का विमोचन किया है।
विज्ञापन

जेल में बंदियों को सुधार के लिए राष्ट्रीय युवा शक्ति प्रमुख और जेल सुधारक लंबे समय से कार्य कर रहे हैं। जेल सुधारक डॉ. प्रदीप रघुनंदन ने एक अभियान छेड़ा और बंदियों को अपराध की दुनिया छोड़कर नित नए बेहतर रास्तों पर चलने की सीख दी। उनकी इस पहल का सकारात्मक नतीजा निकला। बंदियों ने पर्यावरण संरक्षण, बेटी बचाओ, महिला सशक्तिकरण, जल संरक्षण, राष्ट्रीय चेतना जैसे विषयों पर अपने रचनात्मक लेख लिखे हैं। इसका संकलन पुस्तिका निबंध संग्रह उजालों की ओर में किया गया। इस पुस्तिका के विमोचन के लिए जेल सुधारक ने महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से समय लिया। कासगंज से पहुंचे बाल कल्याण समिति न्यायपीठ के अध्यक्ष प्रवीन कुमार शर्मा और जेल सुधारक डॉ. प्रदीप रघुनंदन राज्यपाल से निर्धारित समय पर मिले। वहां महाराष्ट्र के राज्यपाल ने पुस्तिका निबंध संग्रह ‘उजाला की ओर’ का विमोचन किया। राज्यपाल ने इस पुस्तिका में संकलित किए गए निबंधों को बंदियों के सुधार के लिए बड़ी उपलब्धि बताई। पुस्तिका विमोचन के दौरान महाराष्ट्र के राज्यपाल के एडीसी कमल घंडियाल, राजभवन के छायाकार पराग कुलकर्णी, राजभवन सहायक नीलेश कुमार, संजीव शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed