{"_id":"68c3849ffe19d6249206973a","slug":"epic-drama-janata-raja-to-showcase-chhatrapati-shivaji-maharaj-s-valor-in-grand-performance-2025-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: शिवाजी महाराज ने मुगलों को किस तरह दी थी मात, शिवाजी राजे की महागाथा, छह दिन तक होगा ‘जाणता राजा’ का मंचन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: शिवाजी महाराज ने मुगलों को किस तरह दी थी मात, शिवाजी राजे की महागाथा, छह दिन तक होगा ‘जाणता राजा’ का मंचन
Fri, 12 Sep 2025 07:55 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Fri, 12 Sep 2025 07:55 AM IST
सार
दुनिया में अपनी तरह का एकमात्र और अनोखा नाटक ‘जाणता राजा’ आगरा पहुंच रहा है। करीब 250 कलाकारों की मदद से होने वाला ये नाटक दुनिया के किसी भी ब्रॉडवे शो पर भारी है।
विज्ञापन
जाणता राजा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित 6 दिवसीय महानाट्य जाणता राजा का मंचन कलाकृति कल्चर एंड कन्वेंशन सेंटर परिसर में किया जाएगा। दिव्य प्रेम सेवा मिशन की ओर से बृहस्पतिवार को इसका पोस्टर विमोचन संजय प्लेस के एक होटल में किया गया। आयोजन 4 से 9 अक्तूबर तक होगा।
अध्यक्ष सीए संजीव माहेश्वरी ने बताया कि जाणता राजा का अर्थ है दूरदर्शी राजा। भारत समेत विश्वभर में इसके 1200 से अधिक मंचन हो चुके हैं, 70 लाख से अधिक दर्शकों ने इसे सराहा है। चार मंजिला नाट्य मंच, 250 कलाकारों की प्रस्तुति, 20 फीट ऊंची मां तुलजा भवानी की प्रतिमा, हाथी, घोड़े, ऊंट, बैलगाड़ियां व पालकी की सजीव प्रस्तुति से दर्शक लाभान्वित होंगे।
उत्तर प्रदेश लघु उद्योग निगम के अध्यक्ष और स्वागत समिति के अध्यक्ष राकेश गर्ग ने बताया कि आयोजन को 60 हजार से अधिक दर्शकों के आने की उम्मीद है। इसके लिए आसपास के जिलों में भी व्याख्यान एवं बैठकें आयोजित हो रही हैं।
विज्ञापन
उपाध्यक्ष मनीष अग्रवाल ने बताया कि महानाट्य से पूर्व 13 सितंबर को सूरसदन प्रेक्षागृह में शिवाजी महाराज विषय पर व्याख्यान होगा। इसमें मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के रामलाल और मुख्य अतिथि उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक होंगे। आचार्य प्रदीप भैया भी उपस्थित रहेंगे। इस मौके पर कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. संजय चतुर्वेदी, संयोजक ललित शर्मा, महामंत्री मुकेश गोयल, उपाध्यक्ष प्रमोद सारस्वत, संयोजक सोम कुमार मित्तल आदि मौजूद रहे।