फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   EO did not reach the meeting, the members put a lock in the office

एजेंडा बैठक में नहीं पहुंचे ईओ सभासदों ने कार्यालय में डाला ताला

Sat, 16 Oct 2021 11:39 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 16 Oct 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
EO did not reach the meeting, the members put a lock in the office
घिरोर। नगर पंचायत में शनिवार को 11 बजे सभासदों की बैठक बुलाई गई थी। तीन घंटे के इंतजार के बाद भी अधिशासी अधिकारी बैठक में नहीं पहुंचे तो सभासदों ने उनके कार्यालय में ताला डाल दिया। आक्रोशित सभासदों ने जिलाधिकारी को पत्र भेजकर मामले की शिकायत की। ईओ के खिलाफ नारेबाजी भी की।
विज्ञापन

शनिवार को नगर पंचायत की बैठक पूर्वाह्न 11 बजे बुलाई गई थी। बैठक में बोर्ड की बैठक से पहले एजेंडा पर चर्चा होनी थी। बैठक में सभी सभासद समय से पहुंच गए, लेकिन अधिशासी अधिकारी नीलाब शाल्या दो बजे तक बैठक में नहीं पहुंचे। सभासदों का आरोप है कि उन्होंने बड़े बाबू अतीक अहमद से एजेंडा मांगा तो उन्होंने देने से इनकार कर दिया। इस पर आक्रोशित सभासदों ने नगर पंचायत कार्यालय स्थित ईओ के कार्यालय में ताला डाल दिया।
विज्ञापन

ताला डालने वालो में सभासद मनोज जैन, अफसरी बेगम, मनोज गुप्ता, आशुतोष गुप्ता, ब्रह्मा चंद्र, सुनील चक, ज्योति शर्मा, संजीव शाक्य, मनोनीत सभासद दीपक जैन, बबलू दिवाकर, संजू शाक्य, ज्योति शर्मा, संजीव शाक्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
मुझे बैठक बुलाने का अधिकार नहीं है। शनिवार को तहसील दिवस था। इस कारण में बैठक में शामिल नहीं हो सका।
-नीलाब शाल्या, ईओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed