फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Entrepreneurs raised demand to stop sealing and raids told these main problems to DM

Agra: उद्यमियों ने उठाई सीलिंग और छापे रोकने की मांग, डीएम को बताई ये मुख्य समस्याएं

Fri, 28 Jun 2024 01:54 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 28 Jun 2024 01:54 PM IST
सार

उद्योग बंधु और वाणिज्य बंधु की बैठक में   उद्यमियों ने आवास विकास परिषद की सीलिंग और खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) के छापों को रोकने की मांग की। 
 

विज्ञापन
Entrepreneurs raised demand to stop sealing and raids told these main problems to DM
जिलाधिकारी आगरा की बैठक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में आवास विकास परिषद की सीलिंग और खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) के छापों को रोकने की मांग उद्योग बंधु और वाणिज्य बंधु की बैठक में उठाई गई। डीएम भानु चंद्र गोस्वामी की अध्यक्षता में हुई बैठक में व्यापारियों ने सड़क, बिजली, पानी, स्ट्रीट लाइटों की समस्याएं भी रखीं।
विज्ञापन


कलेक्ट्रेट सभागार में हुई बैठक में पंकज अग्रवाल ने बेलनगंज लोहे के पुल पर लाइटिंग की व्यवस्था न होने की शिकायत की थी। बताया गया कि रेलवे से अनापत्ति प्राप्त हो चुकी है। 7 जुलाई को टेंडर खुलेगा। 20 जुलाई तक काम पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन


नामनेर में जाम लगने पर बताया गया कि बिजली विभाग का पोल सड़क पर लगा है, जिससे बड़े वाहन नहीं मुड़ पाते। डीएम ने एडीएम सिटी, स्मार्ट सिटी और विद्युत विभाग के अधिकारियों को संयुक्त निरीक्षण के लिए कहा। संजय प्लेस में जनकपुरी के अधूरे काम पर नगर निगम ने कहा कि एस्टीमेट तैयार है। बजट प्राप्त होते ही काम कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में अपर नगर आयुक्त एसपी यादव ने सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग बंद करने की अपील की। उन्होंने कहा कि 20 क्विंटल पॉलिथीन और प्लास्टिक जब्त की गई है। व्यापारी इसे न मंगवाए और न बेचें। सख्त कार्रवाई करनी होगी। डीएम ने नाले में चमड़े की कतरन व कूड़ा डालने पर सख्त कार्रवाई के आदेश दिए।


बैठक में अपर नगर आयुक्त विनोद गुप्ता, डिप्टी कमिश्नर राज्य कर प्रदीप कुमार सिंह, डीएफओ आदर्श कुमार, क्षेत्रीय अधिकारी यूपी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड विश्वनाथ शर्मा, सहायक आयुक्त उद्योग सोनाली जिंदल, आगरा व्यापार मंडल अध्यक्ष टीएन अग्रवाल, संयुक्त व्यापार मण्डल अध्यक्ष (पश्चिम) पंकज अग्रवाल, बलवीर शरण गोयल, संजय अरोड़ा आदि मौजूद रहे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed