फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Enthusiasm at the stadium on World Volleyball Day

Agra News: विश्व वॉलीबॉल दिवस पर स्टेडियम में दिखा उत्साह

Tue, 10 Feb 2026 02:35 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 10 Feb 2026 02:35 AM IST
विज्ञापन
Enthusiasm at the stadium on World Volleyball Day
विश्व वॉलीबॉल दिवस 
आगरा। खेल प्रेमियों और वॉलीबॉल खिलाड़ियों के लिए सोमवार का दिन दोहरी खुशियों वाला रहा। एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में एक ओर उत्तर प्रदेश सब जूनियर वॉलीबॉल प्रतियोगिता में जीत के लिए खिलाड़ी पसीना बहाते दिखे। वहीं दूसरी ओर खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों ने विश्व वॉलीबॉल दिवस मनाया।
विज्ञापन

राष्ट्रीय खिलाड़ी विजय कुमार ने कहा कि वॉलीबॉल युवाओं के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। प्रतियोगिताओं से जिले के खिलाड़ियों को नई पहचान मिल रही है। खिलाड़ी शरद शर्मा ने कहा कि हाल ही में आगरा में हुई ऑल इंडिया प्राइज मनी प्रतियोगिता ने आगरा को राष्ट्रीय खेल मानचित्र पर मजबूती से स्थापित किया। जिला वॉलीबॉल संघ की वरिष्ठ पदाधिकारी राकेश बेदी ने कहा कि वॉलीबॉल केवल एक खेल नहीं, बल्कि अनुशासन और टीमवर्क की सीख देने वाला खेल है। संघ के सचिव हरीश चौधरी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में इसकी संभावनाएं लगातार बढ़ रही हैं।

विश्व वॉलीबॉल दिवस 

विश्व वॉलीबॉल दिवस 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed