फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Entered the house and beat the woman, report filed against four

Agra News: घर में घुसकर महिला को पीटा, चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Thu, 16 Jan 2025 01:28 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Thu, 16 Jan 2025 01:28 AM IST
विज्ञापन
Entered the house and beat the woman, report filed against four
कासगंज। सहावर थाना क्षेत्र के एक गांव में घर घुसकर एक महिला की पिटाई के मामले में महिला ने गांव के ही चार आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिशें दे रही है।
विज्ञापन

12 जनवरी को रास्ते के विवाद को लेकर महिला देववती गांव के नंदराम ने गाली गलौज करते हुए उसके देवर की पिटार्ई कर दी थी। जिसका फैसला सहावर थाने में हो गया था। महिला देवर के इलाज के लिए पैसे आरोपियों के घर मांगने गई थी। तभी आरोपी बौखला गए और महिला के घर में घुस आए और गाली गलौज करते हुए लात, घूंसों से मारपीट कर दी।
विज्ञापन

महिला ने अपने बचाव के लिए चीख-पुकार मचा दी। आवाज सुनकर गांव के लोगों को आता देख आरोपी गाली-गलौज जाने से मारने की धमकी देकर मौके से भाग गए। महिला ने पुलिस को जानकारी देते हुए घटना की तहरीर दी है। आरोपी देवेंद्र, महेश, महीपाल और मुनीश के खिलाफ रिपोर्ट लिखाई है। प्रभारी निरीक्षक प्रवेश राणा ने बताया की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed