{"_id":"64613ce887c343967a02af69","slug":"entered-into-the-house-of-the-young-man-who-came-to-nanihal-and-was-beaten-kasganj-news-c-25-1-157789-2023-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: ननिहाल आए युवक की घर में घुस की मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: ननिहाल आए युवक की घर में घुस की मारपीट
Mon, 15 May 2023 01:26 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Mon, 15 May 2023 01:26 AM IST
विज्ञापन
कासगंज । ढोलना क्षेत्र में ननिहाल आए युवक की आरोपियों ने घर में घुसकर मारपीट की। युवक ने तीन आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच पडताल कर रही है। ग्राम भामोरी खुर्द दादों अलीगढ़ निवासी धर्मपाल अपनी ननिहाल नगला केहर ढोलना में आया हुआ था। उसका आरोप है कि वह शनिवार को सुबह 9 बजे मामा रामभरोसे के घर के बाहर बैठक हुआ था। तभी गांव के भूपसिंह व उसके पुत्र रनवीर, सौरव वहां आ गए और ननिहाल पक्ष के लोगों को गाली गलौज करने लगे। जब उसने मना किया तो तीनों ने उसके साथ कहासुनी करने लगे। बात बढ़ी तो आरोपियों ने उसकी लाठी डंडों से घर में घुसकर उसकी पिटाई कर दी। जिससे वह घायल हो गया। उसकी आवाज सुनकर अन्य परिजन भी उसकी ओर दौड़े। लोगों को आता देख आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग गए।
ढोलना के इंस्पेक्टर राजकुमार शर्मा ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
ढोलना के इंस्पेक्टर राजकुमार शर्मा ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।