फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Enter potato storage rate and duration on notice board

Agra News: आलू भंडारण दर और अवधि नोटिस बोर्ड पर करें दर्ज

Wed, 22 Jan 2025 06:54 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Wed, 22 Jan 2025 06:54 PM IST
विज्ञापन
Enter potato storage rate and duration on notice board
-कोल्ड स्टोरेज एसोसिएशन की बैठक में दी गई सलाह
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। मैनपुरी कोल्ड स्टोरेज एसोसिएशन की वार्षिक बैठक राधारमन रोड स्थित एक होटल पर आयोजित हुई। बैठक में आलू भंडारण दर को लेकर चर्चा की गई। सभी कोल्ड स्टोर स्वामियों को सलाह दी गई कि वे अपने यहां सूचना पट पर भंडारण दर और अवधि अवश्य लिखें। किसान की फसल के भंडारण की एवज में किराया बढ़ोतरी का फैसला इस बैठक में नहीं लिया गया। इसे अगली बैठक तक के लिए टाल दिया गया है।
बैठक में बताया गया कि शीतगृह स्वामी नोटिस बोर्ड पर भंडारण दर और भंडारण अवधि अवश्य दर्ज करें। आलू का भंडारण तौल कर ही किया जाए और उसे तक पट्टी पर भी अंकित करें जिस पर भंडारण की समय सीमा भी अंकित हो। कहा गया कि आलू बिक्री का काम कृषक का है, वह जिस व्यापारी को चाहे आलू बेच सकता है। इसमें शीतगृह मालिक की कोई जिम्मेदारी नहीं बनती है।
विज्ञापन

बढ़ती हुई पल्लेदारी पर और पल्लेदारों के वेतन पर भी चर्चा की गई। इसके बाद सभी सदस्यों को बताया गया सभी सदस्य अपने यहां सूचना का बोर्ड अवश्य लगाएं। अंत में भंडारण दर पर चर्चा की गई सभी के विचार सुने गए। कहा, शीतगृह रेंट कंट्रोल एक्ट के बाहर है। कोई भी शीतगृह स्वामी अपने खर्चों के हिसाब से किराया ले सकता है। हालांकि बैठक में दर निर्धारण तय नहीं हो सका। इसके लिए निर्णय लिया गया कि अगली बैठक में भंडारण दर तय की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में विनय गुप्ता, श्रवण कुमार चंदेल, यतेंद्र सिंह चौहान, निर्मला गुप्ता, शिवपाल सिंह यादव, विजेंद्र यादव, विश्वेश्वर सिंह यादव, अनुज सक्सेना, अभिषेक यादव, प्रशांत मिश्रा ,प्रदीप चौहान, नितिन चौहान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed