{"_id":"6944707a125aec6c140ea099","slug":"enraged-by-the-lack-of-water-supply-they-held-the-xen-executive-engineer-hostage-agra-news-c-364-1-ag11005-122500-2025-12-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: पानी न मिलने पर उबाल, एक्सईएन को बनाया बंधक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: पानी न मिलने पर उबाल, एक्सईएन को बनाया बंधक
विज्ञापन
विरोध जतातीं महिलाएं
आगरा। नौ महीने से पानी की किल्लत झेल रहे जगदीशपुरा क्षेत्र के किशोरपुरा की महिलाओं का सब्र बृहस्पतिवार को जवाब दे गया। गंगाजल आपूर्ति न होने से नाराज दर्जनों महिलाएं लोहामंडी जोन स्थित जलकल विभाग के कार्यालय पहुंचीं और एक्सईएन पुष्पेंद्र कुमार के कक्ष का घेराव कर लिया। महिलाओं ने कहा कि जब तक उनकी गली में पानी की लाइन मुख्य लाइन से नहीं जोड़ी जाएगी, तब तक वे कार्यालय से नहीं हटेंगी।
बृहस्पतिवार दोपहर करीब डेढ़ बजे महिलाएं कार्यालय पहुंचीं और जोरदार विरोध शुरू कर दिया। एक्सईएन द्वारा मामले को लेकर टालमटोल और अधीनस्थ अभियंताओं को मौके पर भेजने की बात कहने पर महिलाएं और भड़क गईं। महिलाओं ने कहा कि समस्या का समाधान केवल मौके पर जाकर ही हो सकता है और इसके लिए जिम्मेदार अधिकारी स्वयं चलें। इस दौरान नाराज महिलाओं ने एक्सईएन को शाम करीब साढ़े पांच बजे तक कार्यालय से बाहर नहीं निकलने दिया। हालांकि, एक्सईएन ने महिलाओं को शुक्रवार तक पानी की आपूर्ति बहाल करने का आश्वासन दिया, तब वो चली गईं।
किशोरपुरा गली नंबर आठ की रहने वाली ललिता, बबली, प्रेमलता, कमलेश, मिथलेश, ममता, सुनीता और रोशनी ने बताया कि पहले गंगाजल की सप्लाई होती थी। करीब नौ महीने पहले पाइप लाइन खराब हो गई थी। कई बार शिकायत के बाद जलकल विभाग ने लाइन बदल तो दी, लेकिन उसे मुख्य लाइन से नहीं जोड़ा गया।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -
केंद्रीय मंत्री के पत्र पर भी समाधान नहीं
महिलाओं ने कहा कि समस्या के समाधान के लिए जलकल विभाग के जेई, एई से लेकर महाप्रबंधक तक कई बार शिकायत की गई। केंद्रीय मंत्री का पत्र भी विभाग को सौंपा गया, लेकिन समाधान नहीं मिला। कुछ लोगों की आपत्ति के कारण विभाग उनके दबाव में काम नहीं कर रहा है। उनका साल 2026 तक का जल कर जमा है। फिर भी पूरा साल बिना पानी के गुजर गया। दूर-दराज से पानी ढोकर लाना पड़ रहा है। इससे बच्चों और बुजुर्गों को भी भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है।
-- -- -- -- -- --
सुलझाएंगे विवाद
किशोरपुरा में पानी की लाइन को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद है। एक पक्ष लाइन जोड़ने का विरोध कर रहा है। समाधान के लिए शुक्रवार को लोहमंडी जोन कार्यालय में दोनों पक्षों और क्षेत्रीय पार्षद को बुलाया गया है। विवाद सुलझाकर पानी की आपूर्ति बहाल करने का प्रयास किया जाएगा।
एके राजपूत, महाप्रबंधक, जलकल