{"_id":"5c76aec4bdec227370401abe","slug":"enhanced-surveillance-in-mathura","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा में बढ़ी चौकसी, श्रीकृष्ण जन्मस्थान के साथ कई स्थानों पर निगरानी बढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा में बढ़ी चौकसी, श्रीकृष्ण जन्मस्थान के साथ कई स्थानों पर निगरानी बढ़ी
Wed, 27 Feb 2019 09:07 PM IST
मुकेश कुमार
राजन राय/टीपी शाही, मथुरा
राजन राय/टीपी शाही, मथुरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Wed, 27 Feb 2019 09:07 PM IST
विज्ञापन
श्रीकृष्ण जन्मस्थान के बाहर तैनात सुरक्षा बल का जवान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आतंकी ठिकानों पर हुए हमले के बाद पैदा हुए हालातों को देखते हुए अलर्ट जारी कर दिया गया है। मथुरा में भी चौकसी बढ़ा दी गई है। खुफिया तंत्र को अलर्ट कर दिया गया है। श्रीकृष्ण जन्मस्थान के साथ कई स्थानों पर निगरानी बढ़ा दी गई है। पुलिस अधिकारियों की छुट्टियां रद्द करते हुए गश्त पर रहने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन
सुरक्षा के लिहाज से बेहद संवेदनशील माने जाने वाले मथुरा में यूं तो पिछले कई दिनों से चौकसी थी, लेकिन बुधवार को देश की सीमाओं पर बदले हालातों को देखते हुए पुलिस बढ़ा दी गई। एक्सप्रेसवे, हाईवे के साथ सभी प्रमुख मार्ग और ओवरब्रिज के आसपास निगरानी रखी गई। श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर भी कड़ी चौकसी थी। जन्मस्थान के बाहर भी पुलिस गश्त रही। सभी प्रमुख बाजारों में अधिकारियों को गश्त के आदेश जारी किए गए थे। एक सिपाही से लेकर पुलिस अधिकारी तक की छुट्टी रद्द कर दी गई। जो पहले से छुट्टी पर चल रहे थे उन्हें वापस पहुंचने का आदेश कर दिया गया है। होमगार्ड और सिविल डिफेंस को भी अलर्ट कर दिया गया है।
विज्ञापन
सेना ने छुट्टी पर गए अपने जवानों को बुलाया
छुट्टी लेकर घर पहुंचे जवानों को भी सेना ने बुला लिया है। सभी को संदेश देकर कहा गया है कि वह तत्काल अपनी ड्यूटी पर पहुंचे। नौहझील, मांट, फरह, कोसीकलां, राया और गोवर्धन क्षेत्र में तमाम ऐसे सैनिक थे जो दस से बीस दिन की छुट्टी लेकर घर आए थे मगर इमरजेंसी कॉल आते ही यह सभी वापस अपनी ड्यूटी के लिए रवाना हो गए हैं। इन सभी को हर हाल में शुक्रवार तक ड्यूटी ज्वाइन करने को कहा गया है।
विज्ञापन