Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   English tourists impressed by Indian rural culture and cuisine

Agra News: भारतीय ग्रामीण संस्कृति एवं खान-पान से प्रभावित हुए इंग्लैंड के पर्यटक

Sun, 01 Nov 2026 11:27 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 01 Nov 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
English tourists impressed by Indian rural culture and cuisine
बाह: भारतीय ग्रामीण संस्कृति एवं खान-पान से प्रभावित हुए इंग्लैंड के पर्यटक- जरार के होली चौराह
बाह। चंबल सफारी, होलीपुरा की हवेलियां एवं बटेश्वर के मंदिर देखने के लिए आने वाले विदेशी पर्यटकों को ग्रामीण संस्कृति, खान-पान एवं परंपराएं लुभाने लगी हैं। रविवार को जरार भ्रमण पर निकले इंग्लैंड के पर्यटक होली चौराहे पर पहुंचे तो कढ़ाई में बनती लच्छेदार और मलाईदार रबड़ी को देख कर उनके पैर ठिठक गए। अपने गाइड प्रदीप जैन से रबड़ी के बारे में जाना और स्वाद लेना नहीं भूले। यहीं पर उन्होंने कुल्हड़ में चाय पी, जलेबी खाई। जेनिफर, एनी, मेल्कम, एलिश तारीफ करते हुए आगे बढ़े तो घूमते चाक पर बनते हुए दीये देख कर ठिठके।
विज्ञापन

गाइड प्रदीप जैन एवं गजेन्द्र सिंह डांगर ने उन्हें बताया कि दिवाली पर घर को रोशन करने के लिए दीये बनाए जा रहे हैं। लक्ष्मी और गणेश की पूजा में दीये जलाए जाएंगे। ग्रामीण संस्कृति को करीब से देख कर बेहद उत्साहित दिखे पर्यटकों ने तस्वीरें अपने कैमरों में कैद की। लौटे तो रास्ते में तिरपाल पर बाजरा सूखता हुआ देखा तो फोटो खींचने लगे। गाइड ने बताया कि अन्नश्री में बाजरा शामिल है। सर्दियों में स्थानीय लोग सरसों का साग और बाजरे की रोटी का जायका लेते हैं। बाजरा के आटे में तिल की टिक्की बनाकर खाते हैं। देसी खान-पान के बारे में जानकर खूब प्रभावित हुए। दोनों गाइडों ने बताया कि चंबल सफारी एवं बटेश्वर के मंदिर देखने आए थे। जरार में ग्रामीण संस्कृति और परिवेश ने उन्हें खूब प्रभावित किया है।
विज्ञापन

बेटियां बोलीं-वेलकम इन इंडिया, ली सेल्फी
जरार भ्रमण के दौरान गलियों में बेटियों नेंसी, राधिका, बिट्टो, अंशू, कोमल आदि ने पर्यटक दल का वेलकम इन इंडिया बोल कर अपनी ओर ध्यान खींचा। पर्यटक दल रुका तो बेटियों ने उनके साथ सेल्फी ली। बेटियों से घुली मिली जेनिफर, एनी ने छोटे बच्चों के साथ हाथ मिलाया। छोटे बच्चों ने भी हेलो बोल कर उनका स्वागत किया। चाक पर दीये बना रहे रामदास के परिवार की बच्ची को अपने पास बुलाया और उससे हाथ मिलाया। बच्चों से मिले अपनेपन से विदेशी सैलानी बेहद रोमांचित दिखे।

बाह: भारतीय ग्रामीण संस्कृति एवं खान-पान से प्रभावित हुए इंग्लैंड के पर्यटक- जरार के होली चौराह

बाह: भारतीय ग्रामीण संस्कृति एवं खान-पान से प्रभावित हुए इंग्लैंड के पर्यटक- जरार के होली चौराह

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed