फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   England's cricketers saw Taj Mahal

इंग्लैंड के क्रिकेटरों ने किया ताजमहल का दीदार

Sat, 26 Mar 2016 01:58 AM IST
Updated Sat, 26 Mar 2016 01:58 AM IST
विज्ञापन
England's cricketers saw Taj Mahal
इंग्लैंड के क्रिकेटरों ने किया ताजमहल का दीदार - फोटो : अमर उजाला
टी-20 क्रिकेट वर्ल्ड कप में मैच जीतने के बाद इंग्लैंड क्रिकेट टीम के चार खिलाड़ियों ने गुरुवार को होली पर ताजमहल का दीदार किया। महिला मित्रों के साथ आए खिलाड़ियों ने सेल्फी लिए और फेसबुक पर ताज का फोटो पोस्ट किया।
विज्ञापन

खिलाड़ी जॉय रूट, जेसन रॉय, बेन स्टॉक्स और रीस टोप्ले अपनी महिला मित्रों के साथ यमुना एक्सप्रेस वे से आगरा आए। उन्होंने ताजमहल में दो घंटे बिताए और डायना सीट सहित कई जगहों पर सेल्फी लिए। ताज की पच्चीकारी से प्रभावित खिलाड़ियों ने ताज को छूकर देखा और यमुना किनारे जाकर तरह-तरह के पोज में सेल्फी लिए। गाइड के साथ बातचीत में खिलाड़ियों ने कहा कि ताज की खूबसूरती शब्दों में बयां नहीं की जा सकती। जॉय रूट और जेसन रॉय ने कहा कि वह ताज को हमेशा देखते रहना चाहते हैं। ताज की चार में से तीन मीनारों पर चल रहे संरक्षण कार्य और मडपैक थेरेपी पर भी क्रिकेटरों ने सवाल किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed