फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Engineer Missing in Vrindavan Work at Londan Family Search

कान्हा की भक्ति में रमकर निकला लंदन का इंजीनियर लापता, परिजन कर रहे वृंदावन में तलाश

Tue, 11 Jun 2019 10:00 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: Abhishek Saxena Updated Tue, 11 Jun 2019 10:00 PM IST
विज्ञापन
Engineer Missing in Vrindavan Work at Londan Family Search
अजय कुमार - फोटो : अमर उजाला
कान्हा की भक्ति में रमकर लंदन से निकला एक इंजीनियर लापता हो गया है। दिल्ली एयरपोर्ट तक तो उनके पहुंचने की जानकारी हो रही है लेकिन, उसके बाद का कुछ पता नहीं चल रहा है। हालांकि परिवार वाले कह रहे हैं कि वह वृंदावन के अलावा कहीं जा ही नहीं सकते। 
विज्ञापन


वह घर पर भी यही कहकर निकले थे कि उन्हें वृंदावन धाम जाना है। उनके भगवान ने उन्हें बुलाया है। परिवार वाले वृंदावन के सभी मंदिर, होटल और धर्मशालाओं में उन्हें तलाश रहे हैं।
विज्ञापन


अजय कुमार लंदन की एक बड़ी कंपनी में इंजीनियर हैं। जबकि उनकी पत्नी शीला सिंह लंदन में ही इनकटैक्स आफिसर हैं। वैसे तो अजय कुमार मूलत: बाराबंकी में नेमापुर गांव के रहने वाले हैं लेकिन शादी के बाद 1986 में वह लंदन में ही जाकर बस गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहां एक बड़ी कंपनी में सीनियर इंजीनियर के पद पर कार्यरत हैं। अजय कुमार बचपन से ही कृष्ण भक्त थे। लंदन में भी वह इस्कॉन के मंदिर में नियमित जाते थे। 

राजकुमार के परिवार वालों का कहना है कि घर पर भी उन्होंने ठाकुर जी का छोटा सा मंदिर बना रखा है जहां हर रोज पूजा-अर्चना करते हैं। उन्होंने लंदन में एक कृष्ण भक्त परिवार के नाम से लोगों को भी जोड़ रखा है। 

राजकुमार की पत्नी शीला कहती हैं कि 2003 में भी वह वृंदावन गए थे। अब पिछले कई साल से वृंदावन जाने की प्लानिंग कर रहे थे। 6 जून को वह अचानक बोले कि उन्हें ठाकुरजी बुला रहे हैं और वृंदावन जाना है। 6 जून को फ्लाइट से रवाना हुए और 7 जून को दिल्ली तक पहुंच गए।

यहां एयरपोर्ट पर सीसीटीवी फुटेज में भी वह परिवार वालों को दिखे हैं। लेकिन, उसके बाद उनकी कोई लोकेशन नहीं मिल रही है। अजय के भाई राजकुमार सिंह और बहनोई यशपाल सिंह मथुरा और वृंदावन में उनकी तलाश कर रहे हैं।

वृंदावन के सभी होटल और धर्मशालाओं में फोटो लेकर घूम रहे हैं लेकिन कहीं पता नहीं चल रहा है। मोबाइल भी बंद जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed