{"_id":"5fa585ab8ebc3e9b917482bc","slug":"engineer-missing-during-train-journey-came-from-hyderabad-to-agra-cantt","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन में सफर के दौरान इंजीनियर हुआ लापता, जीआरपी की टीमें तलाश में जुटीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेन में सफर के दौरान इंजीनियर हुआ लापता, जीआरपी की टीमें तलाश में जुटीं
Sat, 07 Nov 2020 12:18 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Sat, 07 Nov 2020 12:18 AM IST
सार
ट्रेन के ग्वालियर पहुंचने पर दिलीप बेटे के पास पहुंचे तो वह सीट पर नहीं था। सहयात्रियों ने बताया कि कुछ देर पहले तक बैठे हुए थे। इसके बाद उन्होंने ट्रेन में तलाश किया मगर देवेंद्र का
पता नहीं चला। उन्होंने ट्रेन के आगरा पहुंचने तक इंतजार किया
विज्ञापन
लापता इंजीनियर देवेंद्र सिंह
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
तेलंगाना एक्सप्रेस में हैदराबाद से आगरा कैंट आ रहा इंजीनियर सफर के दौरान लापता हो गया। ट्रेन के दूसरे कोच में उसके पिता भी सफर कर रहे थे। उन्होंने ट्रेन में तलाश करने के बाद जीआरपी आगरा कैंट थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। जीआरपी की टीमें लापता इंजीनियर की तलाश में जुटी हुई हैं।
महुआ, दौसा निवासी देवेंद्र सिंह हैदराबाद की आईटी कंपनी में नौकरी करते हैं। इंस्पेक्टर जीआरपी कैंट विजय सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को देवेंद्र पिता दिलीप सिंह के साथ हैदराबाद से आगरा कैंट आने के लिए तेलंगाना एक्सप्रेस में सवार हुए थे। देवेंद्र एस-6 कोच में बर्थ 63 पर सवार हुए, जबकि पिता को दूसरे कोच में सीट मिली थी।
ट्रेन के ग्वालियर पहुंचने पर दिलीप बेटे के पास पहुंचे तो वह सीट पर नहीं था। सहयात्रियों ने बताया कि कुछ देर पहले तक बैठे हुए थे। इसके बाद उन्होंने ट्रेन में तलाश किया मगर देवेंद्र का पता नहीं चला। उन्होंने ट्रेन के आगरा पहुंचने तक इंतजार किया। ट्रेन आगरा कैंट पर रुकी तो पिता ने प्लेटफार्म पर पहुंचकर बेटे को तलाश किया। उसके दोनों मोबाइल फोन भी स्विचऑफ जा रहे थे।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- नवंबर में पहली बार मिले 79 नए मरीज, कुल आंकड़ा 7591 पहुंचा
दिलीप ने स्टेशन अधीक्षक को घटना की जानकारी दी। उन्होंने ट्रेन में तलाश करवाया। इसके बाद जीआरपी आगरा कैंट में गुमशुदगी दर्ज कराई। इंस्पेक्टर ने बताया कि देवेंद्र की तलाश की जा रही है। ग्वालियर से लापता हुआ है, इसलिए शून्य पर रिपोर्ट दर्ज करके ग्वालियर जीआरपी थाने को भेजी गई है। हमारी टीमें भी उसकी तलाश कर रही हैं। पिता-पुत्र को आगरा से सड़क मार्ग से दौसा तक जाना था।