फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Engineer became victim of poisoning in private bus

Agra News: प्राइवेट बस में जहरखुरानी का शिकार हुआ था इंजीनियर

Fri, 15 Dec 2023 12:45 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 15 Dec 2023 12:45 AM IST
विज्ञापन
Engineer became victim of poisoning in private bus
मैनपुरी। आगरा से लौटते समय एक इंजीनियर जहरखुरानी का शिकार हो गया था। लेकिन दरोगा ने इस घटना की शिकायत दर्ज ही नहीं की। इसके बाद पीड़ित ने न्यायालय की शरण ली। न्यायालय के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद जांच पड़ताल शुरू की है।थाना कुरावली क्षेत्र के गांव बसंतपुर निवासी सचिन कुमार ने बताया कि महाराष्ट्र पुणे स्थित एक कंपनी में इंजीनियर है। 7 सितंबर को वह घर आने के लिए पुणे से निकला था। 8 सितंबर की शाम वह आगरा से एक प्राइवेट बस में बैठ कर मैनपुरी होते हुए कुरावली जा रहा था। रात करीब 11 बजे शहर में सिंधिया तिराहा के पास वह जहरखुरानी का शिकार हो गया। उसके पास से 80 हजार रुपये की नकदी सहित 2.80 लाख रुपये का सामान चोरी कर लिया गया। चालक परिचालक उसे ईशन नदी पुल पर उतार कर भाग गए थे। अगले दिन सुबह उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 10 सितंबर को होश आने के बाद कोतवाली गया लेकिन शिकायत दर्ज नहीं की गई। जिसके बाद उसने न्यायालय की शरण ली। न्यायालय के आदेश पर बुधवार को कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed