फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Energy Minister Shrikant Sharma Reached In Tiwaripuram People Complaints

मथुरा: तिवारीपुरम में ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा का घेराव, स्थानीय लोगों ने सुनाई खरीखोटी, ये थी वजह

Sun, 28 Nov 2021 11:10 AM IST
Abhishek Saxena संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: Abhishek Saxena Updated Sun, 28 Nov 2021 11:10 AM IST
सार

ऊर्जा मंत्री उस समय असहज हो गए जब तिवारीपुरम में महिलाओं ने उन्हें घेर लिया और अपनी समस्या बताई। श्रीकांत शर्मा ने तत्काल उसका निस्तारण करने का आश्वासन दिया।

विज्ञापन
Energy Minister Shrikant Sharma Reached In Tiwaripuram People Complaints
मथुरा: ऊर्जा मंत्री का घेराव करतीं महिलाएं - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा में थाना जमुनापार की कॉलोनी तिवारीपुरम के लोगों ने ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा का घेराव करते हुए खरीखोटी सुनाई। सीवर के ओवरफ्लो के कारण गंदे पानी का कॉलोनी में एकत्रित होना और यमुना में सीधे जाने को लेकर आक्रोश साफ दिखा। ऊर्जा मंत्री ने आश्वस्त किया कि जल्द समाधान होगा। 
विज्ञापन

खटिया लगाकर रास्ता किया बंद
उत्तर प्रदेश की मौजूदा भाजपा सरकार के ऊर्जा मंत्री यमुनापार के तिवारीपुरम में शनिवार को सुबह गोपाल आश्रम अखाड़े पर एक कार्यक्रम में आए थे, तभी स्थानीय कॉलोनीवासियों घेराव करने के लिए तख्त रखकर और खटिया लगाकर रास्ते को बंद कर दिया। काफी संख्या में महिला एवं पुरुष वहां पर एकत्रित हो गए। जैसे ही ऊर्जा मंत्री का काफिला गोपालाश्रम अखाड़े से गुजरा और तिवारीपुरम पहुंचा तो वहां पर मौजूद महिला व पुरुषों ने गाड़ी के आगे आकर उन्हें रास्ते में रोक लिया। ऊर्जा मंत्री गाड़ी से नीचे उतर आए। कॉलोनीवासियों से वार्तालाप की। 
विज्ञापन

सीवर की समस्या का होगा निदान
लोगों ने बताया कि क्षेत्र में सीवर लाइन ओवरफ्लो होने से घरों में सीवर लाइन का गंदा पानी घुस जाता है और इसकी कई बार संबंधित अधिकारियों से शिकायत की है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। कॉलोनीवासियों ने ऊर्जा मंत्री को जगह-जगह ले जाकर समस्याएं भी दिखाईं। उन्होंने कहा कि बीस दिन में स्थानीय कॉलोनीवासियों की समस्या का समाधान संपूर्ण तरीके से हल करा दिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आगरा: चंबल में गूंजने लगी है व्हिसलिंग टील की सीटी, अंडमान-निकोबार से आए हैं ये पक्षी
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed