फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   energy minister shrikant sharma offer worship at Banke Bihari Temple in Vrindavan

ऊर्जा मंत्री ने किए बांकेबिहारी के दर्शन: मंदिर परिसर में दोना-पत्तल बिखरे देख जताई नाराजगी, खुद उठाकर कूड़ेदान में डाले

Fri, 06 Aug 2021 06:10 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क अमर उजाला, मथुरा-वृंदावन
न्यूज डेस्क अमर उजाला, मथुरा-वृंदावन Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 06 Aug 2021 06:10 PM IST
सार

श्री बांकेबिहारी और श्रीराधावल्लभ मंदिर में दर्शन बाद ऊर्जा मंत्री ने कई स्थानों पर पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। 

विज्ञापन
energy minister shrikant sharma offer worship at Banke Bihari Temple in Vrindavan
बांकेबिहारी मंदिर में ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा के वृंदावन में ऊर्जा मंत्री और क्षेत्रीय विधायक श्रीकांत शर्मा ने शुक्रवार को सुबह श्री बांकेबिहारी मंदिर में ठाकुर जी के दर्शन किए। इस दौरान मंदिर परिसर में दोना-पत्तल बिखरे देख ऊर्जा मंत्री ने नाराजगी जताई। उन्होंने खुद ही दोना-पत्तल उठाकर स्वच्छता का संदेश दिया। इसके बाद कई स्थानों पर पौधारोपण भी किया।

विज्ञापन

 
शुक्रवार को वृंदावन पहुंचे ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा का नगर निगम में उपसभापति राधाकृष्ण पाठक, भाजपा नगर अध्यक्ष विनीत शर्मा के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इसके बाद ऊर्जा मंत्री ने श्रीबांकेबिहारी मंदिर में पहुंच कर ठाकुर जी के दर्शन किए। 
विज्ञापन


मंदिर सेवायत ज्ञानेंद्र किशोर गोस्वामी ने श्रीकांत शर्मा को विधिवत पूजा अर्चना कराई। मंदिर से बाहर निकलकर परिसर में फूल मालाएं रखने के लिए उपयोग में लाए जाने वाले दोना-पत्तल इधर-उधर बिखरे देख उन्होंने नाराजगी जताई। इसके बाद खुद ही दोना-पत्तल उठाकर कूड़ेदान में डाले।

विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों से की स्वच्छता की अपील
ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने लोगों से अपील की कि स्वच्छता हमारी भी जिम्मेदारी है। ठाकुर जी के द्वार को भी हम खुद ही इस तरह गंदा कर रहे हैं। ऐसा न करें। मंदिर परिसर को साफ-स्वच्छ रखें। इस दौरान ऊर्जामंत्री को मंदिर परिसर में दौना पत्तल उठाते देख अफसरों में खलबली मच गई। 

बिहारी जी दर्शन के बाद ऊर्जा मंत्री ने श्रीराधावल्लभ मंदिर में दर्शन किए। यहां भी पूजा अर्चन किया। तदोपरांत देवरहा बाबा आश्रम पहुंचकर दर्शन किए। यहां पौधारोपण के बाद पागल बाबा मंदिर मार्केट में भी पौधा लगाया। प्रेममंदिर के निकट वनभूमि परा भी पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दोहराया। 

उन्होंने कहा कि भविष्य में हमारी आने वाली पीढ़ी को पर्यावरण संबंधी विषम परिस्थितियों का सामना करना पड़ेगा। इससे बचने के लिये हमें मिलजुल कर प्रयास करने होंगे। उन्होंने कहा कि वृंदावन को हरित वृंदावन का स्वरूप देना है। इसके लिए यमुना के किनारे पौधे लगाए जा रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed