फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   encrouchment removed from village timberpur

सरकारी जमीन पर बना भवन ढहाया - दो मंजिला मकान, दो दुकान एवं बाउंड्री वॉल पर चला बुल्डोजर

Sun, 03 Apr 2022 11:15 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 03 Apr 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
encrouchment removed from village timberpur
कासगंज। सदर तहसील क्षेत्र के गांव टिंबरपुर में सरकारी संपत्ति से प्रशासनिक और पुलिस टीम ने कब्जा हटवाने के लिए बुलडोजर चलाकर निर्माण का ध्वस्तीकरण कराया। यहां सरकारी जमीन पर दो मंजिला मकान, दो दुकान एवं बाउंड्रीवाल बनी हुई है। जिलाधिकारी हर्षिता माथुर एवं पुलिस अधीक्षक रोहन प्रमोद बोत्रे के निर्देश पर प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों की टीम ने मौके पर पहुंचकर ध्वस्तीकरण कराया। प्रशासन की इस कार्रवाई से अवैध कब्जाधारकों में हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन

मोहम्मद उरुज निवासी टिंबरपुर ने ग्राम समाज की सरकारी जमीन पर वर्ष 2019 से अवैध रूप से कब्जा करके दो मंजिला मकान, दो दुकानें एवं बाउंड्रीवाल बना रखीं थीं। एसडीएम न्यायालय से उरुज को नोटिस भी जारी किए गए, लेकिन अवैध कब्जा नहीं हटाया गया। रविवार को पूर्वाह्न एसडीएम पंकज कुमार सिंह, सीओ दीप कुमार पंत, तहसीलदार अजय कुमार यादव पुलिसबल के साथ मौके पर पहुंचे। जेसीबी मशीन, बुलडोजर पुलिस टीम के साथ था। प्रशासन ने चेतावनी देकर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू कराई। इस कार्रवाई से अवैध कब्जा धारकों में खलबली मची हुई है। एक दिन पूर्व सहावर तहसील क्षेत्र में भी ग्राम समाज की जमीन से कब्जा हटवाने की कार्रवाई की गई। एसडीएम पंकज कुमार सिंह ने बताया कि प्रशासन तहसीलक्षेत्र में ग्राम समाज की भूमि पर कब्जे के मामलों को चिह्नित कर रहा है।
विज्ञापन

- सरकारी भूमि पर कब्जा करने वाले लोगों के खिलाफ लगातार कार्रवाई चलेगी। पूरे जिले में सभी एसडीएम को इस संबंध में निर्देश दिए गए हैं। किसी को भी सरकारी भूमि, ग्राम समाज की भूमि पर कब्जा नहीं करने दिया जाएगा। - हर्षिता माथुर, डीएम।
विज्ञापन
विज्ञापन

- भूमि पर अवैध कब्जे के मामलों को लेकर पुलिस की टीमें प्रशासनिक टीमों के साथ सख्ती के साथ कार्रवाई कर ही हैं। लगातार यह कार्रवाई जिलेभर में चलेगी। लोग ग्राम समाज की जमीन से स्वत: कब्जा छोड़ें। अन्यथा सख्त कार्रवाई का सामना करना होगा। - रोहन प्रमोद बोत्रे, एसपी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed