फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Encroachments removed from Yamunapar Rambagh to Kalindi Vihar in Trans Yamuna Colony agra 

Agra: अतिक्रमण पर 44,600 और पॉलिथीन मिलने पर 45 हजार रुपये का जुर्माना, कार्रवाई से मची रही अफरा-तफरी

Fri, 27 May 2022 12:02 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 27 May 2022 12:02 AM IST
सार

आगरा जिला प्रशासन के साथ नगर निगम की टीम ने यमुनापार में  संयुक्त रूप  से कार्रवाई की। इस दौरान टीम ने किसी की भी कोई बात नहीं सुनी। अतिक्रमण को हटाया ही नहीं गया, बल्कि जिन लोगों ने अतिक्रमण कर रखा था उनसे जुर्माना भी वसूला गया।
 

विज्ञापन
Encroachments removed from Yamunapar Rambagh to Kalindi Vihar in Trans Yamuna Colony agra 
अतिक्रमण हटाओ अभियान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में बृहस्पतिवार को जिला प्रशासन के साथ नगर निगम की टीम ने यमुनापार रामबाग चौराहे से ट्रांस यमुना कॉलोनी होते हुए कालिंदी विहार चौराहे तक सड़क किनारे से अतिक्रमण हटवाए। 180 अतिक्रमण हटाए गए। 97,400 रुपये जुर्माना भी वसूला गया।

विज्ञापन


अपर जिला मजिस्ट्रेट हिमांशु गौतम के साथ सहायक नगर आयुक्त अनुपम शुक्ला ने यमुनापार के क्षेत्र में फुटपाथ से 97 टिनशेड, दो खोखे, 26 लोहे के काउंटर, 52 ठेल धकेल हटवाए गए। इनसे 44,600 रुपये शमन शुल्क वसूला गया। दुकानों से 4.7 किग्रा प्रतिबंधित पॉलिथीन जब्त की गई। इनसे 45 हजार रुपये जुर्माना वसूला। गंदगी करने वालों से 7800 रुपये जुर्माना वसूला। नगर निगम कोष में कुल 97400 रुपये जुर्माना जमा कराए गए।

विज्ञापन

कारगिल पेट्रोल पंप पर की मुनादी

बृहस्पतिवार शाम को प्रशासन, नगर निगम और पुलिस की टीम ने कारगिल पेट्रोल पंप, बोदला-सिकंदरा रोड पर लाउड स्पीकर से लोगों को अतिक्रमण खुद ही हटाने के लिए चेतावनी दी। शुक्रवार को क्षेत्र में अतिक्रमण ध्वस्त किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

बिजलीघर पर अवैध ऑटो स्टैंड हटवाया

पुलिस प्रशासन व आरटीओ की संयुक्त टीम ने बृहस्पतिवार दोपहर को ताजमहल के पूर्वी और पश्चिमी गेटों पर अवैध पार्किंग की शिकायत पर जांच की। यहां अवैध पार्किंग नहीं मिली, लेकिन ऑटो व ई-रिक्शा को व्यवस्थित तरीके से पार्क करने के लिए कहा गया। बिजलीघर पर अवैध ऑटो स्टैंड हटाया गया। 

शिकायत मिलने के बाद हुई  कार्रवाई 

यात्री मालकर अधिकारी दिनेश कुमार ने पुलिस व प्रशासनिक टीम के साथ ताजमहल के पूर्वी गेट के बाहर एक रेस्टोरेंट के बाहर अवैध पार्किंग की शिकायत पर जांच की तो वहां कोई पार्किंग चलती हुई नहीं मिली। पश्चिमी गेट पर ऑटो व ई रिक्शा बेतरतीब खड़े थे। यहां अवैध वाहनों को हटाने के लिए कहा गया। इसके बाद संयुक्त टीम ने बिजलीघर चौराहे पर चल रहे अवैध ऑटो स्टैंड को हटवाया। यहां तकरीबन 200 ऑटो चालक खड़े मिले थे। पीटीओ दिनेश कुमार ने बताया कि अब अवैध टैक्सी स्टैंड हटाए जाएंगे। ब्यूरो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed