फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Encroachment will be removed from Paliwal Park in a week affidavit submitted in High Court

Agra: पालीवाल पार्क से एक सप्ताह में हटेंगे अतिक्रमण, हाईकोर्ट में पेश किया गया शपथपत्र

Sat, 28 May 2022 02:49 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 28 May 2022 02:49 PM IST
सार

उद्यान अधीक्षक ने केसी जैन की याचिका पर हाईकोर्ट में शपथपत्र दिया है। इस शपथ पत्र में कहा गया है कि पालीवाल पार्क से एक सप्ताह में अतिक्रमण हटा लिया जाएगा। 

विज्ञापन
Encroachment will be removed from Paliwal Park in a week affidavit submitted in High Court
पालीवाल पार्क - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में 72.5 एकड़ क्षेत्र में फैले पालीवाल पार्क से एक सप्ताह के अंदर अतिक्रमण हटवाए जाएंगे। सड़कों पर लाइटें लगाई जाएंगी और टूटी बाउंड्री व रेलिंग पर एडीए की ओर से एक सप्ताह में एस्टीमेट तैयार किया जाएगा। गुड मार्निंग आगरा संस्था की याचिका पर हाईकोर्ट में यह शपथपत्र उद्यान अधीक्षक ने दिया है, जिस पर छह जुलाई को सुनवाई होनी है।

विज्ञापन


संस्था संरक्षक केसी जैन की याचिका पर उद्यान अधीक्षक ने शपथ पत्र दिया है। उन्होंने बताया है कि नगर निगम पार्क में स्ट्रीट लाइटें लगाएगा। एक सप्ताह में सभी अतिक्रमण हटा दिए जाएंगे। पार्क में आश्रयहीन कुत्तों और आवारा जानवरों पर नगर आयुक्त कार्रवाई करेंगे। पार्क में बच्चों के झूलों पर आने वाले खर्च का एस्टीमेट प्राधिकरण बनाएगा, जबकि नया पब्लिक टॉयलेट भी बनाना है। जलनिगम पाइप लाइन बिछाकर तय करेगा कि गंदा पानी पार्क में नहीं आ पाए। डीएम की अध्यक्षता में 20 मई को हुई बैठक में पार्क के रखरखाव पर निर्देश दिए गए हैं। 

विज्ञापन


दिए गए थे ये सुझाव 

उद्यान विकास समिति ने बायोडायवर्सिटी पार्क व मियावाकी पद्धति के अनुसार सिटी फोरेस्ट बनाने, पार्क के अमरूद के बाग वाले हिस्से में वॉकिंग ट्रैक, साइकिल ट्रैक बनाने, सिंचाई की व्यवस्था पाइप के जरिए करने का सुझाव दिया है। 19वीं शताब्दी की महारानी विक्टोरिया की कांस्य प्रतिमाओं की सुरक्षा के लिए संग्रहालय में उचित व्यवस्था करने की भी बात है। संस्था के डॉ. सुशील चंद गुप्ता, अतुल गुप्ता, राजेश खंडेलवाल, किशोर जैन, विजय सेठिया, रवि शंकर, अजय बंसल, चंद्र कुमार माहेश्वरी, मुकेश गर्ग, सुनील अग्रवाल आदि ने पार्क को आदर्श पार्क बनाने की अपील की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed